ज़िला
अटेली। बिहाली में शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन : 25 टीमों ने दिखाया खेल कौशल | सुमित जींद की टीम बनी विजेता
अटेली। बाबा सेवादास वॉलीबॉल क्लब गांव बिहाली की ओर से व्यायामशाला परिसर में भव्य शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई 25 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रतियोगिता में सुमित जींद की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 15 हजार रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं विकास जेई नानू खुर्द की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसे 8 हजार 100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में जैनाबाद और ककराला की टीमों ने क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 3100 रुपए तथा चौथे स्थान की टीम को 2100 रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बाहर से आई टीमों के खिलाड़ियों के लिए भोजन और ठहरने की विशेष व्यवस्था की थी, जिसकी खिलाड़ियों और टीम प्रबंधकों ने सराहना की। प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना और अनुशासन का विशेष माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर धर्मबीर बिहाली, बंटी ठेकेदार धौलपुर, होशियार फौजी, रविंदर कालिया, डॉ. अनिल, राहुल राव, पवन पहलवान और मौसम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मंडी अटेली | विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभा : गुजरवास को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प | उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
महेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
अटेली | गरीबी से सेवा तक का सफर : मानवता को बनाया धर्म | पवन राठौड़ बने हजारों युवाओं की प्रेरणा
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान