नारनौल | समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश : लंबित शिकायतों के जल्द निपटारे पर जोर

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज को लघु सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान के प्रति अधिक गंभीर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा लोगों की शिकायतों का मौके पर ही उचित और प्रभावी समाधान करना है।

डीसी अनुपमा अंजली ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पुराने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का केवल कागजी निपटारा पर्याप्त नहीं है, बल्कि धरातल पर समाधान होना जरूरी है।

उपायुक्त ने अधिकारियों को एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करते समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधा संवाद कर यह सुनिश्चित करें कि उनकी समस्या का समाधान संतोषजनक तरीके से हुआ है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित पाई गई तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में नगराधीश डॉ. मंगलसेन, डीएसपी भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। सैनी सभा की आम बैठक में आय-व्यय पर मंथन : बैठक में करीब दो करोड़ का लेखा जोखा सर्वसम्मति से पास

Array
|
संगठन की मजबूती और समाजहित के मुद्दों पर मंथन करते सैनी सभा के पदाधिकारी।
संगठन की मजबूती और समाजहित के मुद्दों पर मंथन करते सैनी सभा के पदाधिकारी।
नारनौल। सैनी सभा नारनौल रजिस्टर्ड की त्रिवार्षिक आय-व्यय लेखा-जोखा बैठक रविवार को रेवाड़ी रोड स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित की गई। सभा के प्रधान बिशन कुमार सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस आम सभा की बैठक का संचालन महासचिव निहाल सिंह सैनी ने किया। बैठ...
Continue Reading

नारनौल | सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जमीन से हटाया अवैध कब्जा : सुभाष पार्क के सामने 1058 गज भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

Array
|
जेसीबी से अतिक्रमण हटाते कर्मचारी।
जेसीबी से अतिक्रमण हटाते कर्मचारी।
नारनौल | जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के पॉश इलाके सुभाष पार्क के सामने स्थित सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग की सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गई चारदीवारी को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कि...
Continue Reading

नारनौल | गुरु कुलम विद्यालय की छात्रा ऋषिका ने किया शानदार प्रदर्शन : 10वीं बोर्ड परीक्षा में 414 अंक लेकर बनी टॉपर

Array
|
गुरु कुलम विद्यालय की छात्रा ऋषिका ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन
गुरु कुलम विद्यालय की छात्रा ऋषिका ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन
नारनौल | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में गुरु कुलम विद्यालय की छात्रा ऋषिका पुत्री ऋषि भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 414 अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है। ऋषिका की इस उपलब्धि से विद्यालय, पर...
Continue Reading
Advertisement

Trending