ज़िला
नारनौल |मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : महेंद्रगढ़ के 20 बुजुर्ग रवाना | श्री नांदेड़ साहिब के करेंगे दर्शन
नारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जिला महेंद्रगढ़ के 20 बुजुर्ग श्रद्धालु श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए रवाना हुए। सिरसा रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को रवाना किया गया, जिसमें महेंद्रगढ़ जिले के लाभार्थी भी शामिल हुए। सभी यात्री शुक्रवार रात दादरी और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए।
पांच दिवसीय इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालु सिख धर्म के पवित्र स्थल श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर सुगम यात्रा के लिए रवाना किया गया।
तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए बुजुर्गों ने बताया कि सरकार की इस योजना का लाभ उठाने की प्रक्रिया बेहद सरल और पारदर्शी रही। सभी लाभार्थियों ने सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसके बाद पात्रता जांच के आधार पर उनका चयन किया गया। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को घर बैठे तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान किया है।
प्रशासन के अनुसार यह योजना विशेष रूप से उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई है, जो आर्थिक कारणों से धार्मिक यात्राएं नहीं कर पाते। योजना के तहत लाभार्थी का हरियाणा का मूल निवासी होना, आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होना तथा परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होना अनिवार्य है।
नारनौल। सैनी सभा की आम बैठक में आय-व्यय पर मंथन : बैठक में करीब दो करोड़ का लेखा जोखा सर्वसम्मति से पास
नारनौल | सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जमीन से हटाया अवैध कब्जा : सुभाष पार्क के सामने 1058 गज भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त
नारनौल | समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश : लंबित शिकायतों के जल्द निपटारे पर जोर
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद