नारनौल | राष्ट्रीय लोक अदालत में 9046 मामलों का निपटारा : मोटर दुर्घटना मामलों में 1.33 करोड़ मुआवजा

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| महेंद्रगढ़ नारनौल
लोक अदालत में केसों का निपटारा करते न्यायाधीश।
लोक अदालत में केसों का निपटारा करते न्यायाधीश।

नारनौल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत शनिवार को नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का आयोजन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष हर्षाली चौधरी के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी की देखरेख में किया गया।

नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत, 9046 मामलों का निपटारा

नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत, 9046 मामलों का निपटारा

लोक अदालत में नारनौल में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोनिका, नितिन राज, सिविल जज जूनियर डिवीजन वंदना और मुकेश कुमार ने मामलों की सुनवाई की। वहीं कनीना में सिविल जज जूनियर डिवीजन पीयूष तथा महेंद्रगढ़ में सिविल जज जूनियर डिवीजन परमिंदर सिंह की बेंचों ने मामलों का निपटारा किया।

सीजेएम नीलम कुमारी ने बताया कि लोक अदालत में वाहन दुर्घटना मुआवजा, वैवाहिक विवाद, वाहन चालान, जमीन अधिग्रहण मुआवजा, किराया विवाद, बैंक ऋण, भरण-पोषण, चेक बाउंस, साइबर क्राइम तथा राजीनामा योग्य फौजदारी मामलों सहित विभिन्न प्रकार के केस रखे गए थे।

उन्होंने बताया कि कुल 12,720 मामलों को निपटारे के लिए सूचीबद्ध किया गया था, जिनमें से 9,046 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। मोटर वाहन दुर्घटना से जुड़े 21 मामलों में कुल 1 करोड़ 33 लाख 63 हजार रुपए का मुआवजा भी प्रदान किया गया।

सीजेएम ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल की ओर से 01282-250322 हेल्पलाइन नंबर संचालित किया जा रहा है, जिस पर आमजन कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी कानूनी सहायता उपलब्ध है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नीट पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला : युवाओं से संवाद का ऐलान

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस घोटाले ने देशभर के लाखों युवाओं का भरोसा तोड़ा है और उनके भविष्य को संकट में डाल दिया है। पीड...
Continue Reading

नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित : योग से ही संभव है विकसित भारत का निर्माण-डॉ शशी बाला

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल | बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय पटीकरा में सोमवार को आयुष योग सहायकों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला ने की, जबकि जिला योग समन्वयक डॉ. सतीश कुमार वि...
Continue Reading

नारनौल | आईटीआई में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते डॉ. अरुण कुमार।
कार्यक्रम में संबोधित करते डॉ. अरुण कुमार।
नारनौल | भारत सरकार के नशामुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्...
Continue Reading
Advertisement

Trending