महेंद्रगढ़। नेशनल मॉडल स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान : 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

महेंद्रगढ़। नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।

विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहद सराहनीय रहा और सभी विद्यार्थी मेरिट से उत्तीर्ण हुए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार सफलता संभव हो पाई है।

परीक्षा परिणाम में दीपांशु पुत्र श्री सुमिंद्र सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। तनुजा सुपुत्री श्री सुमिंद्र कुमार ने 94.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पायल सुपुत्री श्री धर्मवीर सिंह 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा पूनम सुपुत्री श्री गजेंद्र ने 88.8 प्रतिशत, रिया सुपुत्री अनिल कुमार ने 88 प्रतिशत, हिमांशी सुपुत्री श्री सुनील कुमार ने 85.8 प्रतिशत तथा यश शर्मा सुपुत्र श्री मनोज कुमार ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के अध्यक्ष प्रमोद शास्त्री ने प्राचार्य, समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता हासिल की जा सकती है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंडीगढ़। एक क्लिक में कांस्टेबलों को मिली पोस्टिंग : हरियाणा पुलिस की नई आईटी पहल बनी मिसाल

Array
|
हरियाणा पुलिस की नई आईटी पहल, एक क्लिक में कांस्टेबलों को मिली पोस्टिंग
हरियाणा पुलिस की नई आईटी पहल, एक क्लिक में कांस्टेबलों को मिली पोस्टिंग
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और तकनीक के बेहतर उपयोग की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पहली बार नव नियुक्त कांस्टेबलों के जिला एवं यूनिट आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अजय...
Continue Reading

नारनौल |मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : महेंद्रगढ़ के 20 बुजुर्ग रवाना | श्री नांदेड़ साहिब के करेंगे दर्शन

Array
|
रेवाड़ी से श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए रवाना होते तीर्थ यात्री।
रेवाड़ी से श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए रवाना होते तीर्थ यात्री।
नारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जिला महेंद्रगढ़ के 20 बुजुर्ग श्रद्धालु श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए रवाना हुए। सिरसा रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को ...
Continue Reading

फतेहाबाद | अंतिम संस्कार पर बवाल : जलती चिता बुझाकर अस्थियां ले जाने का आरोप | जांच में जुटी पुलिस

Array
|
रतिया के श्मशान घाट में महिला की चिता जलने के बाद बची राख की तस्वीर
रतिया के श्मशान घाट में महिला की चिता जलने के बाद बची राख की तस्वीर
फतेहाबाद | रतिया में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मृतका के मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जलती चिता बुझाकर अधजले शव-अवशेष, अस्थियां और राख जबरन ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर थाना सिटी रतिया में लिखित शिकायत...
Continue Reading
Advertisement

Trending