ज़िला
महेंद्रगढ़। नेशनल मॉडल स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान : 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन
महेंद्रगढ़। नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहद सराहनीय रहा और सभी विद्यार्थी मेरिट से उत्तीर्ण हुए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार सफलता संभव हो पाई है।
परीक्षा परिणाम में दीपांशु पुत्र श्री सुमिंद्र सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। तनुजा सुपुत्री श्री सुमिंद्र कुमार ने 94.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पायल सुपुत्री श्री धर्मवीर सिंह 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा पूनम सुपुत्री श्री गजेंद्र ने 88.8 प्रतिशत, रिया सुपुत्री अनिल कुमार ने 88 प्रतिशत, हिमांशी सुपुत्री श्री सुनील कुमार ने 85.8 प्रतिशत तथा यश शर्मा सुपुत्र श्री मनोज कुमार ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के अध्यक्ष प्रमोद शास्त्री ने प्राचार्य, समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता हासिल की जा सकती है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
नारनौल | हरियाणा का गौरव : वैद्य ऋषिपाल को राष्ट्रीय मंच पर तीन-तीन सम्मान | आयुर्वेद की शक्ति का हुआ सम्मान
चंडीगढ़। एक क्लिक में कांस्टेबलों को मिली पोस्टिंग : हरियाणा पुलिस की नई आईटी पहल बनी मिसाल
नारनौल |मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : महेंद्रगढ़ के 20 बुजुर्ग रवाना | श्री नांदेड़ साहिब के करेंगे दर्शन
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद