ज़िला
कनीना | अवैध सरसों भंडारण पर बड़ी कार्रवाई : सीएम उड़नदस्ता टीम ने की छापेमारी
कनीना | महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग और मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से जमा की गई सरसों के स्टॉक पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दो स्थानों पर अवैध भंडारण पकड़ा और मौके पर ही जुर्माना वसूला।

अवैध सरसों भंडारण मामले में मौके पर कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम।
जानकारी के अनुसार, अनाज के अवैध भंडारण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम सक्रिय है। इसी कड़ी में निरीक्षक सतेंद्र के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी, गुप्तचर विभाग नारनौल और मार्केट कमेटी कनीना की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया।
टीम सबसे पहले गांव सुंदरह पहुंची, जहां मास्टर अमित की केआर बाला जी फर्म के गोदाम की जांच की गई। जांच में सामने आया कि फर्म ने मार्केट कमेटी से लाइसेंस तो लिया हुआ था, लेकिन मार्केट फीस जमा नहीं करवाई गई थी। मौके पर मौजूद वेदप्रकाश के सामने स्टॉक की गिनती की गई, जिसमें बिना मार्केट फीस के 382 क्विंटल सरसों अधिक पाई गई। इस पर टीम ने 35 हजार 640 रुपये का जुर्माना लगाया, जिसे फर्म संचालक ने मौके पर ही जमा करवा दिया।
इसके बाद संयुक्त टीम गांव कलवाड़ी पहुंची, जहां अनिल कुमार द्वारा एससी चौपाल में किए गए अवैध भंडारण की जांच की गई। जांच के दौरान बिना मार्केट फीस के 262 क्विंटल सरसों का स्टॉक मिला। इस पर 34 हजार 562 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसे अनिल कुमार ने मौके पर ही जमा करवा दिया।
अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध भंडारण और जमाखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। भविष्य में भी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कनीना | भड़फ में चरित्र निर्माण शिविर का आगाज : भारत निर्माण युवा दल ने नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
कनीना | जनस्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की परतें खुलीं : उड़नदस्ता जांच के बाद एसडीओ-जेई पर कार्रवाई के आदेश
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान