ज़िला
महेंद्रगढ़ | जनगणना 2027 के मकान गणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश : लापरवाही पर सख्त हुए एसडीएम योगेश सैनी
महेंद्रगढ़ | जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान गणना कार्य को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम योगेश सैनी ने की। इस दौरान जनगणना कार्य से जुड़े सुपरवाइजरों, अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने धीमी प्रगति वाले सुपरवाइजरों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की विकास योजनाओं और संसाधनों के उचित वितरण का आधार बनते हैं, इसलिए सही और पारदर्शी जानकारी एकत्रित करना बेहद जरूरी है।
उन्होंने सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग करने तथा फील्ड कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों से समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सामाजिक सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्य करने का आह्वान किया।
एसडीएम ने कहा कि आमजन को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक किया जाए और कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगात्मक एवं सकारात्मक होना चाहिए। बैठक में कर्मचारियों को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में तहसीलदार अजय कुमार, राजेश शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, हरीश रोहिल्ला, युधिष्ठिर यादव, महेश शर्मा, सुमन लता, सुमन, अमित कुमार सहित एसडीएम कार्यालय महेंद्रगढ़ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान