ज़िला
महेंद्रगढ़। नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ का 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार : सभी विद्यार्थी मेरिट से उत्तीर्ण
महेंद्रगढ़। नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद सराहनीय रहा। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने मेरिट के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से स्कूल ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय की छात्रा रानी किलकोटी ने 500 में से 469 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जिज्ञासा ने 457 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। नवरत्न ने 447 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया।
विद्यालय के अध्यक्ष प्रमोद शास्त्री ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्कूल प्रबंधन ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान