ज़िला
चंडीगढ़। एक क्लिक में कांस्टेबलों को मिली पोस्टिंग : हरियाणा पुलिस की नई आईटी पहल बनी मिसाल
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और तकनीक के बेहतर उपयोग की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पहली बार नव नियुक्त कांस्टेबलों के जिला एवं यूनिट आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की।
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कंप्यूटर पर एक क्लिक के साथ इस ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा किया। इस दौरान किसी भी प्रकार की मैनुअल हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं रही, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रही।
नई व्यवस्था के तहत 5100 पुरुष एवं 1797 महिला कांस्टेबलों से ऑनलाइन माध्यम से उनकी पसंद पूछी गई। इसके बाद मेरिट, सीनियरिटी और उम्मीदवारों की प्राथमिकताओं के आधार पर जिला एवं यूनिट आवंटन किया गया।
हरियाणा पुलिस की इस पहल को भर्ती एवं नियुक्ति प्रक्रिया में डिजिटल सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल समय की बचत हुई बल्कि उम्मीदवारों को भी पारदर्शी तरीके से उनकी पसंद के अनुसार पोस्टिंग मिलने का अवसर मिला।
पुलिस विभाग के अधिकारियों का मानना है कि भविष्य में भी इसी प्रकार की तकनीक आधारित व्यवस्थाओं को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि भर्ती और प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक सरल, तेज और भरोसेमंद बन सकें।
नारनौल | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के आवास में घुसने का प्रयास : CCTV तार काटी | ताले तोड़े
नारनौल | हरियाणा का गौरव : वैद्य ऋषिपाल को राष्ट्रीय मंच पर तीन-तीन सम्मान | आयुर्वेद की शक्ति का हुआ सम्मान
महेंद्रगढ़। नेशनल मॉडल स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान : 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद