ज़िला
नांगल चौधरी | सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभाओं का सम्मान : 55 विद्यार्थियों ने हासिल की मैरिट
नांगल चौधरी | सरस्वती विद्या मंदिर में आज खुशी, गर्व और सम्मान का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जहां शानदार परीक्षा परिणाम देने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया।
96.5 प्रतिशत अंक लेकर प्रिया बनी स्कूल टॉपर, प्रतिभा सम्मान समारोह में हुआ भव्य स्वागत।
इस वर्ष स्कूल के 55 बच्चों ने मेरिट हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं छात्रा प्रिया ने 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया और सभी का गौरव बढ़ाया।
सरस्वती विद्या मंदिर नांगल चौधरी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 55 छात्रों ने हासिल की मैरिट।
कार्यक्रम में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों सहित मंच पर बुलाकर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों को सफलता दिलाने वाले अध्यापकों को भी स्कूल प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई और तालियों की गूंज से स्कूल परिसर उत्साह से भर उठा।
सम्मानित हुए विद्यार्थियों ने कहा कि उनकी इस सफलता का पूरा श्रेय उनके माता-पिता और गुरुओं को जाता है।
बच्चों ने कहा कि
अध्यापकों ने हमें सही राह दिखाई और माता-पिता ने हर कदम पर हमारा हौसला बढ़ाया। आज हम जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके पीछे उनका आशीर्वाद और मेहनत है।
इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य वंदना यादव ने कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। साथ ही स्कूल के मेहनती अध्यापकों की अथक मेहनत भी आज रंग लाई है।
उन्होंने कहा कि
हमारे विद्यार्थियों ने न केवल अपने माता-पिता का बल्कि पूरे क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया है। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों पर हमें गर्व है।
नांगल चौधरी | स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त : नियमों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
नांगल चौधरी | हरियाणा बोर्ड 10वीं में दीपांशु ने हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक : बालाजी स्कूल में जश्न का माहौल
नांगल चौधरी | CBSE 12वीं में श्री कृष्णा स्कूल का शानदार प्रदर्शन : विद्यार्थियों के सम्मान में निकला भव्य रोड शो
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद