नांगल चौधरी। सकोरे लगाकर पक्षियों को दी राहत : युवा संगठनों की अनोखी पहल | गर्मी में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
नांगल चौधरी में पक्षियों के लिए सकोरे अभियान, युवाओं ने की पानी की व्यवस्था
नांगल चौधरी में पक्षियों के लिए सकोरे अभियान, युवाओं ने की पानी की व्यवस्था

नांगल चौधरी। भीषण गर्मी के बीच जहां इंसान ही नहीं बल्कि पक्षी भी पानी की कमी से जूझ रहे है वहीं युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की नांगल चौधरी शाखा ने सराहनीय पहल की है। संस्था के सदस्यों ने सड़क किनारे पेड़ों पर सकोरे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की। बुधवार को यह अभियान वार्ड नंबर 4 स्थित गर्ल्स कॉलेज के पास चलाया गया।

जहां टीम के सदस्यों ने अलग-अलग स्थानों पर पेड़ों पर मिट्टी के सकोरे बांधकर उनमें पानी भरा। इस दौरान संस्था के सदस्य नियमित रूप से इन सकोरों में पानी भरने का संकल्प भी लेते नजर आए। अभियान का नेतृत्व कर रहे योगेश सैनी ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी का संकट गहराता है। ऐसे में समाज के हर वर्ग को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह छोटा सा प्रयास पक्षियों के जीवन को बचाने में बड़ा योगदान दे सकता है।

इस नेक कार्य में राहुल, सचिन, शालू सैनी, हीरा लाल, पार्षद छविकांत, निखिल और रविन्द्र सैनी ने सक्रिय सहयोग दिया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया। संस्था के सदस्यों का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे ताकि पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं की सेवा का संदेश समाज तक पहुंचाया जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | निर्जला एकादशी पर लगीं छबीलें : श्रद्धालुओं ने किया जल सेवा का पुण्य कार्य

मंजीत सोनी
|
निर्जला एकादशी के अवसर पर नांगल चौधरी में राहगीरों को ठंडा जल और शरबत वितरित करते श्रद्धालु।
निर्जला एकादशी के अवसर पर नांगल चौधरी में राहगीरों को ठंडा जल और शरबत वितरित करते श्रद्धालु।
नांगल चौधरी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को नांगल चौधरी क्षेत्र में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और युवाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर छबीलें लगाकर राहगीरों को ठंडा जल, शरबत एवं अन्य पेय पदार्थ वितरित किए गए। भीषण गर्म...
Continue Reading

नांगल चौधरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज : घर-घर पहुंच रहे बीएलओ | फॉर्म भरने की अपील | लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर जोर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
निरीक्षण के दौरान बीएलओ को निर्देश देते एसडीएम उदय सिंह।
निरीक्षण के दौरान बीएलओ को निर्देश देते एसडीएम उदय सिंह।
नांगल चौधरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपमा अंजली के निर्देशों के तहत जिले में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाकर लोकतंत्र की नींव को मज...
Continue Reading

नांगल चौधरी। बाबा मुकुंददास गौशाला में राधा-गोविंद मंदिर का भूमि पूजन : मंदिर निर्माण की रखी गई नींव

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी। बाबा मुकुंददास गौशाला में बुधवार को राधा-गोविंद मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ तथा मंदिर निर्माण की नींव रखी गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गौभ...
Continue Reading
Advertisement

Trending