फरीदाबाद | अस्पताल के बंद गेट : सड़क पर प्रसव और सिस्टम पर सवाल | गर्भवती महिला की डिलीवरी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| हरियाणा

फरीदाबाद | स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सेक्टर-3 स्थित प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (एफआरयू-2) के बाहर एक गर्भवती महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। आरोप है कि महिला को लेकर पहुंचे परिजन अस्पताल के बंद दरवाजे खटखटाते रहे, लेकिन काफी देर तक किसी ने गेट नहीं खोला। इसी दौरान महिला की हालत बिगड़ती गई और अस्पताल के बाहर ही उसकी डिलीवरी हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार गांव बडौली निवासी एक युवक अपनी गर्भवती भाभी को प्रसव पीड़ा होने पर देर रात सेक्टर-3 स्थित प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के सभी गेट बंद थे और अंदर मौजूद स्टाफ ने काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। महिला दर्द से तड़पती रही और परिवार लगातार मदद की गुहार लगाता रहा। युवक ने आरोप लगाया कि उसने कई बार दरवाजे खटखटाए, आवाज लगाई, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। हालत बिगड़ने पर महिला अस्पताल के बाहर सड़क पर ही बैठ गई और वहीं बच्चे को जन्म देना पड़ा।

महिला के देवर चमन ने आरोप लगाया कि अगर समय रहते अस्पताल का स्टाफ बाहर आ जाता तो महिला को सड़क पर इस हालत में प्रसव नहीं करना पड़ता। उसने कहा कि परिवार पूरी उम्मीद के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचा था, लेकिन वहां उन्हें बंद दरवाजे और लापरवाही मिली। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने भी अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि अगर किसी मरीज को इमरजेंसी में भी अस्पताल के बाहर इंतजार करना पड़े तो यह बेहद गंभीर मामला है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन भी बैकफुट पर नजर आया। अस्पताल अधिकारियों ने स्वीकार किया कि व्यवस्थाओं में कमी रही है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं को और मजबूत करने तथा रात्रि ड्यूटी व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

इस पूरे मामले ने हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य विभाग के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे करती है, दूसरी तरफ गर्भवती महिलाओं को अस्पताल के बाहर सड़क पर बच्चे जन्म देने पड़ रहे हैं। खास तौर पर इस घटना के बाद हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी विपक्ष और आम लोगों के निशाने पर आ गई हैं। लोगों का कहना है कि जब सरकारी अस्पतालों में जरूरत के समय दरवाजे तक नहीं खुल रहे तो आम जनता आखिर इलाज के लिए कहां जाए।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोग इसे स्वास्थ्य विभाग की संवेदनहीनता और लापरवाही का बड़ा उदाहरण बता रहे हैं। वहीं अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और जिम्मेदार लोगों पर कब तक गाज गिरती है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान : यात्रियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Array
|
रेलवे स्टेशन को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संदेश देते सामाजिक कार्यकर्ता।
रेलवे स्टेशन को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संदेश देते सामाजिक कार्यकर्ता।
नारनौल | दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच के तत्वावधान में नारनौल रेलवे स्टेशन परिसर में “स्वच्छ भारत–स्वच्छ रेलवे स्टेशन अभियान (भाग-3)” के तहत वृक्षारोपण एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंच के सदस्यों व स्थानीय नागरिकों ने भा...
Continue Reading

नारनौल | जेठूका धाम में सेवा और समाजसेवा का अनूठा संगम : विशाल भंडारे व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Array
|
बाबा जेठूका धाम में सेवा और समाजसेवा के संगम का दृश्य।
बाबा जेठूका धाम में सेवा और समाजसेवा के संगम का दृश्य।
नारनौल |  रघुनाथपूरा बाबा जेठूका धाम आज आस्था, सेवा और सामाजिक सरोकार का बड़ा केंद्र बना रहा। यहां विजय हॉस्पिटल की ओर से विशाल भंडारे एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। धा...
Continue Reading

नांगल चौधरी | महेंद्रगढ़ में अवैध खनन पर बवाल : मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन पर ग्रामीणों का सीधा हमला

Array
|
महेंद्रगढ़ के दोस्तपुर में अवैध खनन पर ग्रामीणों का हंगामा, सरकार और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
महेंद्रगढ़ के दोस्तपुर में अवैध खनन पर ग्रामीणों का हंगामा, सरकार और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
नांगल चौधरी | महेंद्रगढ़ जिले के गांव दोस्तपुर में अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। गांववासियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि लगातार शिकायतों और ज्ञापनों के...
Continue Reading
Advertisement

Trending