ज़िला
नांगल चौधरी | 12 घंटे बाद अरावली की आग पर काबू : 25 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख
नांगल चौधरी | क्षेत्र की अरावली पर्वतमाला में रविवार को लगी भीषण आग पर प्रशासन ने करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे काबू पा लिया। सरेली और बिगोपुर गांव के पहाड़ी क्षेत्र में सुबह भड़की आग ने दिनभर विकराल रूप धारण किए रखा। तेज हवाओं और सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे प्रशासन और ग्रामीणों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। देर शाम तक पहाड़ियों से धुआं और आग की लपटें उठती रहीं।
सरेली गांव की पहाड़ियों में लगी भीषण आग
आग बुझाने के लिए नारनौल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और दादरी जिलों से पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब नौ गाड़ियां लगातार राहत कार्य में जुटी रहीं। पहाड़ी और पथरीला क्षेत्र होने के कारण कई स्थानों तक दमकल वाहन नहीं पहुंच सके, जिसके चलते कर्मचारियों और ग्रामीणों को पैदल पहाड़ियों पर चढ़कर आग रोकने का प्रयास करना पड़ा। वन विभाग, पुलिस विभाग, पंचायती विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीमें पूरे दिन मौके पर डटी रहीं।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 25 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले पेड़-पौधे और वनस्पति जलकर राख हो गए। आग से वन्य जीवों को भी भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग के दौरान कई जंगली जीव जंगल से बाहर भागते दिखाई दिए। अरावली क्षेत्र नीलगाय, मोर, खरगोश, सियार और कई दुर्लभ पक्षियों का प्राकृतिक आवास माना जाता है।
सरेली गांव की पहाड़ियों में भीषण आग लगने से वन क्षेत्र और वन्य जीव प्रभावित
घटना स्थल पर एसडीएम उदय सिंह लगातार राहत कार्य की निगरानी करते रहे। वन विभाग के अधिकारी रजनीश, सब फायर ऑफिसर राजकुमार, पंचायती विभाग के अधिकारी मानवेन्द्र सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। आसपास के गांवों के सरपंचों और ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। ग्रामीणों ने मिट्टी, पानी और हरी टहनियों की मदद से आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया।
विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती गर्मी, सूखी वनस्पति और मानव लापरवाही के कारण अरावली क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यदि समय रहते स्थायी उपाय नहीं किए गए तो आने वाले समय में यह पर्यावरण और वन्य जीवन के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। फिलहाल वन विभाग की टीमें पूरे क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं ताकि दोबारा आग न भड़क सके।
नांगल चौधरी | श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन : विद्यसागर जांगिड बने प्रधान
नांगल चौधरी | शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ता गौरव : सरस्वती स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास
नांगल चौधरी | महेंद्रगढ़ में अवैध खनन पर बवाल : मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन पर ग्रामीणों का सीधा हमला
-
निजामपुर2 months ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद