नांगल चौधरी | श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन : विद्यसागर जांगिड बने प्रधान

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| हरियाणा नांगल चौधरी
नांगल चौधरी में श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन करते समाज के पदाधिकारी।
नांगल चौधरी में श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन करते समाज के पदाधिकारी।

नांगल चौधरी | जांगिड सभा भवन में रविवार को जांगिड समाज ब्लॉक तहसील नांगल चौधरी की रजिस्टर्ड संस्था “श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था नांगल चौधरी” की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में समाज के गणमान्य लोगों और सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था की नई टीम के गठन के बाद खुशी जाहिर करते जांगिड समाज के लोग।

श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था की नई टीम के गठन के बाद खुशी जाहिर करते जांगिड समाज के लोग।

बैठक में सर्वसम्मति से श्री विद्यसागर जांगिड को संस्था का प्रधान, श्री जगदेव जांगिड़ को सचिव तथा श्री कांशीराम जांगिड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संस्था की अन्य कार्यकारिणी का भी गठन किया, जिसमें श्री कैलाश जी, श्री बजरंग लाल जेई, श्री राधेश्याम, श्रीमती सुनिता देवी जागड़ा, श्री अमर सिंह जेई सहित अन्य सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नांगल चौधरी में आयोजित जांगिड समाज की बैठक में उपस्थित नवनियुक्त पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग।

नांगल चौधरी में आयोजित जांगिड समाज की बैठक में उपस्थित नवनियुक्त पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग।

बैठक में संस्था के भवन निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। भवन निर्माण कार्य को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए अलग से भवन निर्माण कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में श्री अशोक जांगिड़ को प्रधान, श्री सुरेश जी (टोपी वाले) को सचिव तथा श्री हरिओम जांगिड़, श्री महावीर मास्टर जी, श्री पंचम जी जांगिड़ सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों कमेटियों के नवचयनित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह शपथ संरक्षक कमेटी के पदाधिकारियों श्री हनुमान प्रसाद (सेवानिवृत्त हेडमास्टर), श्री दाताराम जी (सेवानिवृत्त CAO) तथा श्री रामोतार जी द्वारा दिलाई गई।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान श्री विद्यसागर जांगिड़ ने समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था को आपसी सहयोग, पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | 12 घंटे बाद अरावली की आग पर काबू : 25 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख

Array
|
नांगल चौधरी के सरेली-बिगोपुर क्षेत्र की अरावली पहाड़ियों में लगी आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक टीमें।
नांगल चौधरी के सरेली-बिगोपुर क्षेत्र की अरावली पहाड़ियों में लगी आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक टीमें।
नांगल चौधरी | क्षेत्र की अरावली पर्वतमाला में रविवार को लगी भीषण आग पर प्रशासन ने करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे काबू पा लिया। सरेली और बिगोपुर गांव के पहाड़ी क्षेत्र में सुबह भड़की आग ने दिनभर विकराल रूप धारण किए रखा। तेज हवाओं और...
Continue Reading

नांगल चौधरी | शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ता गौरव : सरस्वती स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास

Array
|
नांगल चौधरी में सरस्वती स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, बोर्ड मेरिट में बनाया स्थान
नांगल चौधरी में सरस्वती स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, बोर्ड मेरिट में बनाया स्थान
नांगल चौधरी | शिक्षा के क्षेत्र से एक बार फिर गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले ही नहीं प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान दर्ज कराया है।...
Continue Reading

नांगल चौधरी | महेंद्रगढ़ में अवैध खनन पर बवाल : मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन पर ग्रामीणों का सीधा हमला

Array
|
महेंद्रगढ़ के दोस्तपुर में अवैध खनन पर ग्रामीणों का हंगामा, सरकार और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
महेंद्रगढ़ के दोस्तपुर में अवैध खनन पर ग्रामीणों का हंगामा, सरकार और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
नांगल चौधरी | महेंद्रगढ़ जिले के गांव दोस्तपुर में अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। गांववासियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि लगातार शिकायतों और ज्ञापनों के...
Continue Reading
Advertisement

Trending