नारनौल | पीसी एंड पीएनडीटी समिति की बैठक में डीसी अनुपमा अंजली सख्त : बेटी बचाओ अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल | महेंद्रगढ़ जिले में महिला सशक्तिकरण और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के सख्त पालन पर जोर दिया है। सोमवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी की जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लिंग अनुपात सुधारने के लिए जमीनी स्तर पर निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जाए।

नारनौल में पीसी एंड पीएनडीटी बैठक, डीसी अनुपमा अंजली ने दिए सख्त निर्देश

नारनौल में पीसी एंड पीएनडीटी बैठक, डीसी अनुपमा अंजली ने दिए सख्त निर्देश

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री स्वयं समय-समय पर इसकी समीक्षा कर रहे हैं, इसलिए सभी अधिकारी इस विषय को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लें। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला पहले भी बेटी बचाओ अभियान में अपनी अलग पहचान बना चुका है और इस उपलब्धि को लगातार बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों और फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के तहत सभी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही सहेली नेटवर्क और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में उपायुक्त ने जिला के उन 25 गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए, जहां लिंग अनुपात सबसे अधिक प्रभावित है। उन्होंने कहा कि केवल प्रशासनिक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता भी बेहद जरूरी है। लोगों को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ आगे आने के लिए प्रेरित किया जाए।

इस दौरान सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने जिले में अब तक की गई कार्रवाई और अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | गिरफ्तारी से पहले चोर बताने पर उठे सवाल : राव नरेंद्र बोले—तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली | थ्योरी कैसे तय हुई

Array
|
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
नारनौल | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के घर में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है। गिरफ्तारी न होने के बावजूद पुलिस की ओर से मामले को हमला या एक्सटॉर्शन गैंग से अलग बताकर चोरी के लिए से...
Continue Reading

नारनौल | रोडवाल टोल पर हमला करने वाला गैंग पकड़ा : नारनौल के दो युवक गिरफ्तार | 50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप

Array
|
नीमराना पुलिस की गिरफ्त में रोडवाल टोल पर हमला करने वाले आरोपी।
नीमराना पुलिस की गिरफ्त में रोडवाल टोल पर हमला करने वाले आरोपी।
नारनौल |  राजस्थान के नीमराना क्षेत्र में हरियाणा सीमा से सटे रोडवाल टोल प्लाजा पर हुए जानलेवा हमले, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में महेंद्र...
Continue Reading

नारनौल | जल संरक्षण अभियान के तहत अवैध कनेक्शनों की पहचान : लोगों को किया जागरूक

Array
|
महेंद्रगढ़ में जल संरक्षण अभियान तेज, 23 अवैध जल कनेक्शन चिन्हित
महेंद्रगढ़ में जल संरक्षण अभियान तेज, 23 अवैध जल कनेक्शन चिन्हित
नारनौल | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन की ओर से जिलेभर की ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभागीय टीमें गांवों में घर-घर जाकर लोगों को पेयजल संरक्षण, पानी के सही उपयोग और जल बचाने ...
Continue Reading
Advertisement

Trending