ज़िला
अटेली | पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण : बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदर्शन
अटेली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में गांव छापड़ा सलीमपुर और सुरानी के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बहुजन समाज पार्टी के नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़े हुए दाम तुरंत वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान “पेट्रोल-डीजल के दाम वापस लो” और “महंगाई पर रोक लगाओ” जैसे नारों से क्षेत्र गूंज उठा।
पेट्रोल-डीजल कीमतें वापस लेने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण और महिलाएं।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से परिवहन, खेती-किसानी और रोजमर्रा की जरूरतों पर सीधा असर पड़ रहा है। खासकर किसान और मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।
बसपा नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने कहा कि सरकार जनता को राहत देने के बजाय लगातार महंगाई का बोझ बढ़ा रही है। उन्होंने तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को जनविरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार तेल कंपनियों के दबाव में काम कर रही है और आमजन के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा किसान, मजदूर और गरीब वर्ग की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन में थानेदार शेर सिंह यादव, दानसिंह प्रजापत, भाग सिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं महिला ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जमुना देवी, कमला, प्रेमलता, सुनीता और मंजू देवी सहित कई महिलाओं ने सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ दिया है और आम परिवारों का गुजारा मुश्किल होता जा रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं लीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
अटेली | सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन ऐलान : 31 मई को स्वास्थ्य मंत्री आवास पर देंगे ज्ञापन | वेतन बढ़ोतरी समेत कई मांगें उठीं
अटेली | राजकीय स्कूल कांटी के मेधावियों का भव्य सम्मान : बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर गांव में निकली जागरूकता रैली
अटेली | 132 केवी पावर हाउस में स्पार्किंग से लगी आग : 70 गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित | निगम को 16 लाख का नुकसान
-
निजामपुर2 months ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद