भिवानी | नागरिक अस्पताल होगा फायर सेफ 4.65 करोड़ की लागत से लगेंगे ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम : आग लगते ही होगा पानी का छिड़काव

रिपोर्टर: GZN इनपुट डेस्क
| हरियाणा
भिवानी नागरिक अस्पताल में लगाए जा रहे फायर सेफ्टी स्प्रिंकलर सिस्टम
भिवानी नागरिक अस्पताल में लगाए जा रहे फायर सेफ्टी स्प्रिंकलर सिस्टम

भिवानी  चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल को फायर सेफ बनाने के लिए बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस योजना पर लगभग 4.65 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसके तहत पूरे अस्पताल में आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया जा रहा है।

अस्पताल के हर कोने में पाइपलाइन के माध्यम से पानी की व्यवस्था की जा रही है और जगह-जगह वाटर स्प्रिंकलर लगाए जा रहे हैं। यह सिस्टम आग लगने या धुआं फैलने की स्थिति में ऑटोमेटिक तरीके से एक्टिव हो जाएगा और तुरंत पानी का छिड़काव शुरू कर देगा, जिससे आग पर शुरुआती स्तर पर ही काबू पाया जा सकेगा।

जानकारी के अनुसार, पहले इस प्रोजेक्ट का एस्टीमेट 3.85 करोड़ रुपये का था, जिसे बाद में बढ़ाकर 4.65 करोड़ रुपये कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा इस राशि का भुगतान कर दिया गया है और बीएंडआर विभाग की ओर से कार्य तेजी से किया जा रहा है।

सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में अस्पताल को पूरी तरह फायर सेफ बनाना बेहद जरूरी है। इसके लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है ताकि एनओसी प्रक्रिया भी पूरी की जा सके।

उन्होंने बताया कि इस सिस्टम में ऑटोमेटिक अलार्म और स्प्रिंकलर सिस्टम के साथ-साथ फायर एक्सटिंग्विशर भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के लिए पुरानी वायरिंग को बदला जा रहा है और बड़े पानी के टैंक भी स्थापित किए जा रहे हैं।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ओपीडी रिनोवेशन का कार्य पूरा हो चुका है और गर्मी से राहत के लिए अस्पताल में 12 वाटर कूलर लगाए गए हैं, जिनकी नियमित सफाई की व्यवस्था भी की गई है।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोहतक गौड़ कॉलेज में छात्र गुटों में चले लाठी-डंडे | 2 युवक गंभीर घायल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल : कॉलेज पार्किंग में हिंसा से तनाव

नितिन यादव
|
रोहतक के गौड़ कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प दो छात्र घायल
रोहतक के गौड़ कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प दो छात्र घायल
रोहतक  शहर के गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में मंगलवार सुबह छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें लाठी-डंडों का खुलकर इस्तेमाल हुआ। इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कॉलेज की पार्किं...
Continue Reading

सोनीपत में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त | यमुना कार्य योजना के तहत कई स्थानों का निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता और नालों की जांच तेज

नितिन यादव
|
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत   यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में यमुना कार्य योजना के तहत हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बुधवार को सोनीपत जिले में कई संवेदनशील स्थानों का विस्तृत निरीक...
Continue Reading

सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान

नितिन यादव
|
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
सिरसा  डबवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किसान संगठनों और पुलिस के बीच एक रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। यह मामला बैंक लोन और वसूली प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के दौरान पुल...
Continue Reading
Advertisement

Trending