ज़िला
नारनौल | छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण : साइबर सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर मिली अहम जानकारी
नारनौल | राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की छात्राओं ने महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता और आत्मरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को नजदीक से समझने के लिए महिला थाना नारनौल का विशेष शैक्षणिक भ्रमण किया। महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. ममता शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे छात्राओं के दल को पुलिस कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था की बारीकियों को समझने का अवसर मिला।

महिला थाना नारनौल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं और अधिकारी
इस दौरान महिला थाना प्रबंधक निरीक्षक मंजूषा, दुर्गा शक्ति टीम की इंचार्ज इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा और जिला समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि अरुण ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

साइबर सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण विषय पर छात्राओं को जागरूक करती महिला पुलिस टीम
संगोष्ठी के दौरान निरीक्षक मंजूषा ने नशे को धीमा जहर बताते हुए इसके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के भविष्य और परिवार दोनों को प्रभावित करता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए।
जिला समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि अरुण ने विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।
दुर्गा शक्ति टीम की इंचार्ज इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा ने डायल 112 ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली समझाते हुए कहा कि यह अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है। उन्होंने छात्राओं को किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें डिजिटल अरेस्ट, टेलीग्राम टास्क फ्रॉड और फर्जी एपीके फाइलों के जरिए होने वाली ठगी के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छात्राओं को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान लिंक, संदिग्ध ऐप या अज्ञात नंबर से आने वाले संदेशों पर भरोसा न करें और अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने पुलिस कार्यप्रणाली और आत्मरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया। इस अनुभव के बाद छात्राएं स्वयं को पहले से अधिक जागरूक, सुरक्षित और आत्मविश्वासी महसूस करते हुए महाविद्यालय लौटीं।
महेंद्रगढ़ | महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का ज्ञापन : पुनीत बुलान बोले—मांगें नहीं मानी तो होगा सड़क से सदन तक आंदोलन
नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
नारनौल | महंगाई, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर कांग्रेस का हमला : गुर्जर कल्याण परिषद अध्यक्ष कुलदीप भरगढ़ बोले- देश का युवा परेशान, सरकार जवाब दे
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद