नारनौल | 15 जून से मतदाता सत्यापन अभियान शुरू : जिले में 113 नए मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
एसआईआर के संबंध में बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
एसआईआर के संबंध में बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल | जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि हरियाणा में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तीसरे चरण के तहत 15 जून से 22 सितंबर तक मतदाता सूचियों के विशेष सत्यापन का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश देती डीसी अनुपमा अंजली।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश देती डीसी अनुपमा अंजली।

उपायुक्त बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक के बाद जिला स्तर पर अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं।

बैठक में जिला महेंद्रगढ़ की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए डीसी ने बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी अमले की तैनाती लगभग पूरी कर ली गई है। जिले में 82 बीएलओ सुपरवाइजर और 772 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की नियुक्ति की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि 5 जून से 14 जून के बीच सभी बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए पूरा शेड्यूल तैयार कर लिया गया है।

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर भी जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। जिले में ऐसे 175 मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है। इनमें से 62 केंद्रों का समायोजन किया जा चुका है, जबकि 113 नए मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे 14 जुलाई तक चुनाव मुख्यालय चंडीगढ़ भेजा जाएगा।

इन प्रस्तावित नए मतदान केंद्रों में अटेली विधानसभा क्षेत्र से 24, महेंद्रगढ़ से 30, नारनौल से 31 और नांगल चौधरी से 28 नए पोलिंग स्टेशन शामिल हैं।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की भागीदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए अगले सप्ताह सभी राजनीतिक दलों के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी और उनसे बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) नियुक्त करने की अपील की जाएगी।

जनता की सुविधा और जागरूकता के लिए जिला कॉल सेंटर 1950 को भी अधिक सक्रिय बनाया जा रहा है। वर्तमान में यह कॉल सेंटर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हो रहा है, जिसे जल्द ही सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक मल्टीपल लाइनों के साथ शुरू किया जाएगा, ताकि मतदाता संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें।

बैठक में एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह, नगराधीश डॉ. मंगल सेन, निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र हुड्डा सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का ज्ञापन : पुनीत बुलान बोले—मांगें नहीं मानी तो होगा सड़क से सदन तक आंदोलन

नितिन यादव
|
ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत करते यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान
ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत करते यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान
महेंद्रगढ़  जिले में महंगाई और आम जनता की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने बड़ा विरोध दर्ज कराया है। ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत के दौरान यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान ने बताया कि महिला कांग्रेस और एनएसयूआई सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारी ...
Continue Reading

नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल

हरविन्द्र यादव
|
राव की ताकत या राजनीतिक असुरक्षा ? हाल ही में जिला कष्ट निवारण समितियों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रियों के बीच ज़िलों के बंटवारे के मामले में उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह को पहले रेवाड़ी दिया गया परंतु उसके तुरंत बाद ही इसे बदलकर झज्जर कर दि...
Continue Reading

नारनौल | महंगाई, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर कांग्रेस का हमला : गुर्जर कल्याण परिषद अध्यक्ष कुलदीप भरगढ़ बोले- देश का युवा परेशान, सरकार जवाब दे

नितिन यादव
|
नारनौल में ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते एडवोकेट कुलदीप भरगढ़
नारनौल में ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते एडवोकेट कुलदीप भरगढ़
नारनौल  गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल हरियाणा के अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप भरगढ़ ने देश में बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते हुए उन्हो...
Continue Reading
Advertisement

Trending