नूंह | आवारा पशुओं पर प्रशासन सख्त, सड़क पर छोड़े तो लगेगा जुर्माना : DC ने अधिकारियों को चलाने को कहा विशेष अभियान

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त अखिल पिलानी।
नूंह में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त अखिल पिलानी।

नूंह  जिले में सड़कों और बाजारों में घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने स्पष्ट कहा है कि जिले की सड़कों पर अब आवारा पशुओं की आवाजाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय स्ट्रे कैटल प्रबंधन कमेटी की बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए गए।

उपायुक्त ने कहा कि सड़क, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे पशु न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, बल्कि सड़क हादसों की बड़ी वजह भी बन रहे हैं। ऐसे में जहां भी कोई पशु आवारा हालत में मिले, उसे तुरंत पकड़कर गौशाला भेजा जाए। इसके साथ ही अपने पालतू पशुओं को खुले में छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैठक में उपायुक्त ने सभी एसडीएम और संबंधित विभागों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि आवारा पशुओं की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए समन्वय के साथ कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

प्रशासन का मानना है कि मुख्य बाजारों, हाईवे और शहर के व्यस्त इलाकों में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बन रही है। कई बार सड़क हादसों और ट्रैफिक जाम की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। बैठक में ज्योति, जितेंद्र गर्ग, लक्ष्मी नारायण और कुंवर आदित्य विक्रम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोहतक गौड़ कॉलेज में छात्र गुटों में चले लाठी-डंडे | 2 युवक गंभीर घायल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल : कॉलेज पार्किंग में हिंसा से तनाव

नितिन यादव
|
रोहतक के गौड़ कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प दो छात्र घायल
रोहतक के गौड़ कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प दो छात्र घायल
रोहतक  शहर के गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में मंगलवार सुबह छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें लाठी-डंडों का खुलकर इस्तेमाल हुआ। इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कॉलेज की पार्किं...
Continue Reading

सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान

नितिन यादव
|
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
सिरसा  डबवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किसान संगठनों और पुलिस के बीच एक रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। यह मामला बैंक लोन और वसूली प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के दौरान पुल...
Continue Reading

भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी

नितिन यादव
|
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
भिवानी  तोशाम क्षेत्र के खानक गांव में माइनिंग यूनिट, स्टोन क्रैशर, टायर पायरोलिसिस प्लांट और हॉट मिक्स प्लांट की संयुक्त जांच के दौरान प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया। जांच का नेतृत्व तोशाम एसडीएम संदीप कुमार ने किया। इस कार्रवाई में...
Continue Reading
Advertisement

Trending