ज़िला
महेंद्रगढ़। समाधान शिविर की शिकायतों का अविलंब हो निवारण : सीईओ जिला परिषद ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय के कोर्ट रूम में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर और डीएमसी रणबीर सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान शिविर में पहुंचे आमजन की समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और न ही उसके निवारण में अनावश्यक देरी की जाए। सीईओ निर्मल नागर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हर सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं और मौके पर ही आमजन की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
इस शिविर में फैमिली आईडी, पेंशन, अवैध कब्जा, आधार कार्ड, पुलिस मामलों सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष लंबित मामलों पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर एएसपी फैजल खान, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह, तहसीलदार अजय कुमार, नगर पालिका सचिव प्रशांत परासर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फतेहाबाद | पंचायत समिति में सियासी हलचल : वाइस-चेयरमैन की कुर्सी पर संकट | 4 जून को अविश्वास प्रस्ताव पर होगी अहम बैठक
नारनौल | हरियाणा में रक्तदान शिविर का आयोजन : 36 यूनिट रक्त एकत्रित
नारनौल | मीडिया की मुहिम का बड़ा असर : मेडिकल कॉलेज की 33 केवी हॉटलाइन का काम शुरू | अब स्टाफ नियुक्ति की उठी मांग
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद