चंडीगढ़। इनेलो का संगठन विस्तार अभियान तेज : सरकार पर अभय चौटाला का हमला | कानून व्यवस्था और कर्ज को लेकर भी घेरा

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो
| हरियाणा
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित करते अभय सिंह चौटाला और रामपाल माजरा।
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित करते अभय सिंह चौटाला और रामपाल माजरा।

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने वीरवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता की। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पिछले 4 दिनों में इनेलो के 16 प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक की है। संगठन बनाने की जो जिम्मेदारी पार्टी ने प्रकोष्ठों की लगाई थी उस पर चर्चा की गई।

इनेलो पार्टी के प्रकोष्ठों ने जिला और हलका के स्तर पर संगठन को मजबूत किया है। अब इस संगठन को बूथ स्तर पर लेकर जाएंगे और हर बूथ पर दो पदाधिकारियों की नियुक्ति करेंगे। संगठन के साथ प्रदेश के लोगों को तमाम मुद्दों पर साथ जोड़ेंगे। अभय चौटाला ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल के कम खर्च को लेकर अपील की थी। प्रधानमंत्री को दिखाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने एक दिन साइकिल पर चलने का नाटक किया। मुख्यमंत्री और मंत्रियों को बताना चाहिए कि साइकिल खुद की है या सरकारी पैसे की खरीदी हुई है। एक साइकिल की कीमत 25 हजार रूपए से शुरू होती है जिससे सरकारी खजाने की लूट की गई है। मंत्री साइकिल पर चलते है फोटो खींचने के लिए गाडिय़ों का लाव लश्कर पीछे चलता है। बजाय साइकिल पर चलने की नौटंकी करने के सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करें और झूठ बोलना और ड्रामेबाजी बंद करें।

हरियाणा में एसआइआर शुरू किए जाने पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में घुसपैठ नहीं है सिर्फ बीजेपी की घुसपैठ है औऱ बीजेपी औछे हथकंडों को अपनाकर इसको बढ़ा रही है। आरएसएस से जुड़े बाहर के प्रदेशों के लोगों को सरकारी नौकरियों पर लगाया जा रहा है और आरएसएस के लोगों को बाहर से लाकर प्रशासन के ऊपर बैठाया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर चर्चा में है इस पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि लोग बीजेपी की नीतियों से परेशान है।

प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा

बीजेपी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के झूठे आंकड़ों को पेश करती है। एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देकर कहा कि आज हरियाणा लड़कियों की खरीद फरोख्त में नम्बर एक पर आया है। 2024 के आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 1659 लड़कियों की तस्करी के मामले दर्ज हुए थे। इसमें से 736 हरियाणा के थे। 2024 के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में कुल 1,15,000 मामले दर्ज हुए थे जिनमें से 44741 मामले झूठे पाए गए। जो देश में सबसे ज्यादा है। इसका मतलब पुलिस झूठे मामले दर्ज करती है।

37761 मामले अनट्रेस्ड रहे। प्रदेश झूठे मुकदमे दर्ज करने में भी हरियाणा एक नम्बर पर है। रामपाल माजरा ने कहा एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अपराध बढ़ा है। 2024 में हरियाणा के अंदर प्रतिदिन 9 लोगों ने आत्महत्या की।

रामपाल माजरा ने कहा हरियाणा में कर्जा बढक़र 4 लाख करोड़ रूपए हो चुका है। प्रदेश में बीजेपी के विधायक और नेता वैध अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद। मोबाइल टॉवर का झांसा देकर 42.63 लाख की ठगी : साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई | खाताधारक यूपी से गिरफ्तार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
मोबाइल टॉवर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर जांच करती साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस।
मोबाइल टॉवर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर जांच करती साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस।
फरीदाबाद। मोबाइल टॉवर लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले में फरीदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते के धारक को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से गिरफ्तार क...
Continue Reading

ऐलनाबाद में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन पंचायत मंत्री का पुतला फूंका : नरवाना पड़ाव का ऐलान

|
ऐलनाबाद में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी
ऐलनाबाद में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी
सिरसा  ऐलनाबाद में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। मांगों के समाधान न होने से नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को पंचायती राज कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और पंचायत मंत्री का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।...
Continue Reading

महेंद्रगढ़। रंगों के माध्यम से सीखने का अनूठा प्रयास : बचपन प्ले स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया रैड-डे | लाल रंग के परिधानों में नजर आए नन्हे विद्यार्थी

सुशील शर्मा
|
रैड-डे कार्यक्रम में लाल रंग के परिधानों में सजे बचपन प्ले स्कूल के बच्चे और अध्यापिकाएं।
रैड-डे कार्यक्रम में लाल रंग के परिधानों में सजे बचपन प्ले स्कूल के बच्चे और अध्यापिकाएं।
महेंद्रगढ़। स्थानीय मौदाश्रम मंदिर के सामने स्थित बचपन प्ले स्कूल एवं ओम साईंराम एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को रैड-डे (Red Day) का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे बच्चों को लाल रंग के महत्व से परिचि...
Continue Reading
Advertisement

Trending