चंडीगढ़ | महंगाई पर सरकार को घेरा : गैस कीमतों में बढ़ोतरी से जनता परेशान

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| हरियाणा
कुमारी सैलजा
कुमारी सैलजा

चंडीगढ़ | देश में महंगाई की मार, भाजपा मस्त, जनता त्रस्त: सैलाजा कहा-सरकार के पास महंगाई पर नियंत्रण करने की कोई ठोस नीति नहीं सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि देश इस समय महंगाई की मार झेल रहा है, जबकि भाजपा सरकार पूरी तरह बेपरवाह दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में हालिया भारी बढ़ोतरी के बाद अब पूरे देश में महंगाई और तेज़ी से बढ़ने जा रही है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। सैलजा ने कहा कि गैस सिलेंडर महंगा होने से घरेलू खर्च ही नहीं, बल्कि होटल, ढाबे, चाय-नाश्ते और छोटे व्यवसायों की लागत भी बढ़ेगी, जिससे खाने-पीने की वस्तुओं के दाम स्वत: बढ़ जाएंगे। इसका परिणाम यह होगा कि आम आदमी के लिए जीवनयापन और कठिन हो जाएगा।

सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास महंगाई पर नियंत्रण करने की कोई ठोस नीति या इच्छाशक्ति नहीं दिख रही। एक ओर सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सैलजा ने कहा कि यह स्थिति चिंताजनक है और अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो महंगाई आम जनता की कमर तोड़ देगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि तुरंत प्रभाव से रसोई गैस की कीमतों में राहत दी जाए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस एवं पारदर्शी नीति लागू की जाए।

साल 2026 में अब तक कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 1,490 तक का उछाल सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में एक मई 2026 को 993 रुपये की ऐतिहासिक भारी बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले अप्रैल 2026 में कीमतों में करीब 195 से 195.50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी। मार्च 2026 में कीमतों में 141.50 प्रति सिलेंडर का इजाफा देखा गया।

फरवरी 2026 मे कीमतों में 49.50 की बढ़ोतरी हुई थी। जनवरी 2026 साल की शुरुआत में ही 111 की बढ़ोतरी की गई थी। यानि साल 2026 में अब तक कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल 490 तक का उछाल आ चुका है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने से खाने-पीने की वस्तुओं में उठाल आता है जिससे जनता सीधे प्रभावित होती है। सरकार की जनता के प्रति जवाबदेही होती है और इससे सरकार भाग नहीं सक ती।

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | आंतरी-जैनपुर की पहाड़ियों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Array
|
नांगल चौधरी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नांगल चौधरी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नांगल चौधरी | राज्य सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अवैध खनन पर सख्ती जारी है। इसी कड़ी में एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह ने सोमवार को खनन विभाग और हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो नारनौल के अधिकारियों के साथ गांव आंतरी और जैनपुर की पहाड़ियों का औचक न...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | जनगणना 2027 के मकान गणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश : लापरवाही पर सख्त हुए एसडीएम योगेश सैनी

Array
|
महेंद्रगढ़ में जनगणना 2027 कार्य की समीक्षा, एसडीएम योगेश सैनी ने दिए सख्त निर्देश
महेंद्रगढ़ में जनगणना 2027 कार्य की समीक्षा, एसडीएम योगेश सैनी ने दिए सख्त निर्देश
महेंद्रगढ़ | जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान गणना कार्य को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम योगेश सैनी ने की। इस दौरान जनगणना कार्य से जुड़े सुपरवाइजरों, अधिकारियों और कर्मचारियों को...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में बीपीएल प्लॉट इंतकाल पर जोर : एसडीएम बोले- ग्राम सचिव के पास जमा करवाएं दस्तावेज

Array
|
महेंद्रगढ़ में समाधान शिविर, एसडीएम ने बीपीएल प्लॉट इंतकाल जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
महेंद्रगढ़ में समाधान शिविर, एसडीएम ने बीपीएल प्लॉट इंतकाल जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी (आईएएस) ने आज लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर के दौरान बीपीएल परिवारों के प्लॉट इंतकाल से जुड़े मामलों को प्राथमि...
Continue Reading
Advertisement

Trending