फतेहाबाद | मंडी में अभय चौटाला का सरकार पर हमला : सचिव को मंच से चेतावनी ,किसानों की समस्या पर गरमाई सियासत : लंबी कतारों पर फूटा गुस्सा

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| फतेहाबाद
फतेहाबाद मंडी में अभय चौटाला का कड़ा बयान, सचिव को दी सख्त चेतावनी
फतेहाबाद मंडी में अभय चौटाला का कड़ा बयान, सचिव को दी सख्त चेतावनी

अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को अनाज मंडियों के दौरे के दौरान फतेहाबाद पहुंचकर किसानों और व्यापारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए मंडी सचिव को सार्वजनिक मंच से कड़ी चेतावनी दे दी, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

अनाज मंडी में किसानों को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि एडिशनल मंडी के बाहर ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और गेट बंद हैं। उन्होंने मंडी सचिव अमित रोहिल्ला को फोन पर चेतावनी देते हुए कहा कि वापसी में यदि उन्हें ट्रैक्टरों की लाइन दिखाई दी, तो दिनभर कान पकड़वाकर मंडी के बाहर खड़ा रखा जाएगा।

चौटाला ने सचिव को मंच पर बुलवाकर किसानों के सामने आश्वासन देने को कहा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उनके निर्देश पर सचिव ने माइक पर अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया, ताकि किसान सीधे संपर्क कर सकें।

किसानों को संबोधित करते हुए चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार कच्ची मंडियों और खरीद केंद्रों को बंद करने की साजिश रच रही थी तथा आढ़तियों के लाइसेंस रिन्यू करने के बजाय रद्द किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल किसानों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और उनकी सख्ती के चलते ही सरकार को अपने फैसलों पर यू-टर्न लेना पड़ा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात का जिक्र करते हुए चौटाला ने कहा कि जब उन्होंने कच्ची मंडियों को बंद करने और अन्य शर्तों को लेकर सवाल उठाए, तो सीएम ने ऐसे किसी आदेश से इनकार किया। बाद में दस्तावेज दिखाने पर अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए।

चौटाला ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, गेट पास और फोटो जैसी प्रक्रियाओं को किसानों का उत्पीड़न बताते हुए कहा कि सर्वर डाउन रहने से किसान परेशान हो रहे हैं और हाथ से पर्चियां काटनी पड़ रही हैं।

वहीं सुनैना चौटाला ने कहा कि सरकार किसानों को डराने का काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी किसान का भुगतान रुका, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।

इस दौरान संपत सिंह, रामपाल माजरा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम के गांव रिठौज में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी अस्पताल संचालित कर रहा था और मर...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) सोनू राम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार न...
Continue Reading
Advertisement

Trending