ज़िला
फरीदाबाद। मोबाइल टॉवर का झांसा देकर 42.63 लाख की ठगी : साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई | खाताधारक यूपी से गिरफ्तार
फरीदाबाद। मोबाइल टॉवर लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले में फरीदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते के धारक को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में ठगी की रकम में से 5.04 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव जुन्हेड़ा, बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 17 अक्टूबर 2024 को उसके पास खुद को इंडस टावर्स लिमिटेड की कर्मचारी बताने वाली एक महिला का फोन आया। महिला ने बताया कि उनकी कंपनी जियो के मोबाइल टॉवर लगाने का कार्य करती है और टॉवर लगवाने के लिए 20 वर्ष का अनुबंध किया जाएगा।
शिकायतकर्ता को लालच दिया गया कि टॉवर लगाने पर उसे 40 लाख रुपये एडवांस, प्रतिमाह 25 हजार रुपये किराया, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। आरोपी महिला और उसके साथियों ने विभिन्न प्रक्रियाओं का हवाला देकर रजिस्ट्रेशन फीस, जीएसटी चार्ज, आरबीआई चार्ज, एलटीसी चार्ज, टीडीएस, सिक्योरिटी फीस, स्टाम्प ड्यूटी, ग्रीन कार्ड शुल्क, पेमेंट ट्रांसफर फीस और कमीशन सहित कई तरह के शुल्क जमा करवाने शुरू कर दिए।
पीड़ित ने भरोसा कर 29 अक्टूबर 2024 से 10 जून 2025 के बीच अलग-अलग खातों में कुल 42 लाख 63 हजार 500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब मोबाइल टॉवर लगाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी और संपर्क टूट गया तो उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई।
मामले की जांच के दौरान साइबर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और बैंक खातों की जांच के आधार पर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के नगरिया देहात निवासी सौरभ यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मैनपुरी में एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालित करता है और उसके बैंक खाते में ठगी की रकम में से 5 लाख 4 हजार रुपये प्राप्त हुए थे।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इस साइबर गिरोह में किस भूमिका में शामिल था और ठगी की रकम किन-किन खातों में ट्रांसफर की गई। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।
साइबर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल टॉवर, नौकरी, लोन, निवेश या किसी भी आकर्षक ऑफर के नाम पर मांगे जाने वाले पैसों को बिना सत्यापन के किसी खाते में जमा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना को दें।
नारनौल। यातायात नियमों पर पुलिस सख्त : बेवजह घूमने वाले युवाओं पर कार्रवाई | बिना हेलमेट चालकों के काटे चालान
रेवाड़ी। नया आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी : ओम प्रकाश नरवाल ने संभाला कार्यभार | कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर रहेगा फोकस
फरीदाबाद। फॉरेक्स ट्रेडिंग और फिल्म निवेश का झांसा : 31 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का खुलासा | पति-पत्नी मुंबई से गिरफ्तार
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद