ज़िला
गुरुग्राम । मानेसर में सफाई व्यवस्था पर बड़ा बवाल : एजेंसी ने रोका काम , 100 टन कूड़ा अटका, इमरजेंसी मीटिंग बुलाई
गुरुग्राम । मानेसर नगर निगम में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव द्वारा सफाई कार्यों की औचक जांच किए जाने के बाद सफाई एजेंसी ने काम बंद कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में कूड़ा उठान व्यवस्था प्रभावित हो गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई सेक्टरों और दर्जनों गांवों में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
जानकारी के अनुसार मेयर को पिछले काफी समय से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए विरोध भी जताया था। इसके बाद मेयर ने सफाई एजेंसी के कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नगर निगम अधिकारियों को शिकायत भेजी थी। इसी के बाद एजेंसी ने निगम प्रशासन को ई-मेल भेजकर काम रोकने की सूचना दे दी।
एजेंसी के काम बंद करने का असर सेक्टर-6, सेक्टर-8 सहित आसपास के करीब 30 गांवों में देखने को मिल रहा है। कूड़ा उठान रुकने से 100 टन से अधिक कचरा जमा हो गया है। कई स्थानों पर गंदगी बढ़ने लगी है, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा भी पैदा हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने निगम प्रशासन से एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव ने कहा कि जनता के पैसे से चल रहे सफाई कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये के सफाई टेंडर में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिसकी जांच के लिए नगर निगम आयुक्त को लिखित शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों तक भी पहुंचाई जाएगी।
वहीं नगर निगम आयुक्त प्रदीप कुमार ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि एजेंसी द्वारा काम बंद करने संबंधी ई-मेल प्राप्त हुआ है। स्थिति की समीक्षा की जा रही है और पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। विवाद के समाधान के लिए अधिकारियों की आपात बैठक भी बुलाई गई है।
सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है और अब सभी की नजर निगम प्रशासन द्वारा उठाए जाने वाले अगले कदम पर टिकी हुई है।
नारनौल। यातायात नियमों पर पुलिस सख्त : बेवजह घूमने वाले युवाओं पर कार्रवाई | बिना हेलमेट चालकों के काटे चालान
रेवाड़ी। नया आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी : ओम प्रकाश नरवाल ने संभाला कार्यभार | कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर रहेगा फोकस
फरीदाबाद। फॉरेक्स ट्रेडिंग और फिल्म निवेश का झांसा : 31 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का खुलासा | पति-पत्नी मुंबई से गिरफ्तार
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद