ज़िला
ऐलनाबाद में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन पंचायत मंत्री का पुतला फूंका : नरवाना पड़ाव का ऐलान
सिरसा ऐलनाबाद में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। मांगों के समाधान न होने से नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को पंचायती राज कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और पंचायत मंत्री का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नगर पालिका स्वीपर यूनियन प्रधान गौर शंकर ने कहा कि कई कर्मचारी पिछले 19 वर्षों से लगातार सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि कर्मचारी पिछले सात दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक न तो कोई मंत्री और न ही विभाग का कोई वरिष्ठ अधिकारी बातचीत के लिए आगे आया है।
उन्होंने मांग की कि दिसंबर 2015 में आए हाईकोर्ट के फैसले को लागू करते हुए सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए तथा उनका मानदेय बढ़ाकर 26 हजार रुपये प्रति माह किया जाए। उनका कहना था कि वर्तमान में कर्मचारियों को लगभग 14 हजार रुपये मानदेय मिलता है, जिसमें विभिन्न कटौतियों के बाद हाथ में और भी कम राशि पहुंचती है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि गांवों की आबादी और क्षेत्रफल लगातार बढ़ने के बावजूद कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। कई गांवों में केवल एक या दो सफाई कर्मचारी पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं, जिससे कार्यभार कई गुना बढ़ गया है। इसके बावजूद सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने घोषणा की कि 24 और 25 मई को प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी नरवाना में दो दिवसीय पड़ाव डालेंगे, जहां आगामी रणनीति तय की जाएगी।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपने अधिकारों और सम्मानजनक वेतन के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
सोनीपत | कॉलेज छात्रा और युवक को कुचलने का वीडियो वायरल
रेवाड़ी | कमांडेंट ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
दिल्ली | कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद