फरीदाबाद। फॉरेक्स ट्रेडिंग और फिल्म निवेश का झांसा : 31 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का खुलासा | पति-पत्नी मुंबई से गिरफ्तार

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो
| हरियाणा
फॉरेक्स ट्रेडिंग और फिल्म निवेश के नाम पर 31 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी मुंबई से गिरफ्तार
फॉरेक्स ट्रेडिंग और फिल्म निवेश के नाम पर 31 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी मुंबई से गिरफ्तार

फरीदाबाद। फॉरेक्स ट्रेडिंग और फिल्म प्रोडक्शन में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने के मामले में फरीदाबाद पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में आरोपी हिमांशु शर्मा और उसकी पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर निवेशकों से करीब 31 करोड़ रुपये जुटाकर फरार होने का आरोप है। अदालत में पेशी के बाद आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-88 निवासी अमित ने बताया कि एसजीएम नगर निवासी हिमांशु शर्मा “फॉरेक्स एजुकेशन इंस्टीट्यूट” नाम से एक कंपनी संचालित करता था। वह लोगों को विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) ट्रेडिंग और फिल्म निर्माण परियोजनाओं में निवेश करने पर हर महीने तीन प्रतिशत तक लाभ मिलने का दावा करता था। शिकायत के अनुसार आरोपी अपने भाई दिवान्शु शर्मा, जो फिल्मों से जुड़े होने का दावा करता था, का नाम लेकर निवेशकों का विश्वास जीतता था।

आरोप है कि वर्ष 2019 से आरोपी दंपति ने कई लोगों को आकर्षक रिटर्न का लालच देकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में निवेशकों को समय पर मुनाफा देकर भरोसा कायम किया गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने लाखों और करोड़ों रुपये निवेश किए। इस दौरान आरोपी लगातार नए निवेशकों को जोड़ते रहे और निवेश की रकम बढ़ाते गए।

शिकायत के अनुसार वर्ष 2020 में आरोपियों ने नई दिल्ली के नेहरू प्लेस में मैसर्स करेंसी कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक नई कंपनी शुरू की। इसके माध्यम से भी निवेशकों से बड़ी धनराशि एकत्रित की गई। कुछ समय तक लाभांश का भुगतान जारी रखने के बाद मई 2023 में आरोपी अचानक अपने कार्यालय और आवास बंद कर परिवार सहित फरार हो गए।

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी दंपति ने विभिन्न निवेशकों से लगभग 31 करोड़ रुपये एकत्रित किए और बाद में संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर थाना एसजीएम नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा एनआईटी को सौंपी गई थी। तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर टीम ने 19 मई को मुंबई में छापेमारी कर हिमांशु शर्मा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर फरीदाबाद लाया गया और 21 मई को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आगे की पूछताछ के लिए चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है।

पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों, निवेश से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और कथित निवेश योजनाओं की गहन जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा निवेशकों की रकम कहां और किस प्रकार खर्च की गई।

जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं, जिससे कथित निवेश घोटाले के पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी। कमांडेंट ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार : सस्पेंड होमगार्ड से ज्वाइनिंग के नाम पर मांगे थे ₹1.50 लाख | एसीबी ने कार्यालय में रंगे हाथों दबोचा

जिला ब्यूरो
|
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को होमगार्ड विभाग के कमांडेंट सुधीर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि कमांडेंट ने एक निलंब...
Continue Reading

नारनौल। यातायात नियमों पर पुलिस सख्त : बेवजह घूमने वाले युवाओं पर कार्रवाई | बिना हेलमेट चालकों के काटे चालान

रामचन्द्र सैनी
|
यातायात नियमों की जांच के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को रोककर दस्तावेज और हेलमेट की जांच करती नारनौल पुलिस टीम।
यातायात नियमों की जांच के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को रोककर दस्तावेज और हेलमेट की जांच करती नारनौल पुलिस टीम।
नारनौल। जिले में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देश पर जिला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और मुख्य सड़कों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर बिना किसी उचित कारण के घूमन...
Continue Reading

रेवाड़ी। नया आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी : ओम प्रकाश नरवाल ने संभाला कार्यभार | कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर रहेगा फोकस

जिला ब्यूरो
|
साउथ रेंज रेवाड़ी का कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों से मुलाकात करते आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल।
साउथ रेंज रेवाड़ी का कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों से मुलाकात करते आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल।
रेवाड़ी। साउथ रेंज रेवाड़ी को नया नेतृत्व मिल गया है। वर्ष 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश नरवाल ने वीरवार को साउथ रेंज रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह हरियाणा आर्म्ड पुलिस (एचएपी) म...
Continue Reading
Advertisement

Trending