ज़िला
रेवाड़ी। नया आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी : ओम प्रकाश नरवाल ने संभाला कार्यभार | कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर रहेगा फोकस
रेवाड़ी। साउथ रेंज रेवाड़ी को नया नेतृत्व मिल गया है। वर्ष 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश नरवाल ने वीरवार को साउथ रेंज रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह हरियाणा आर्म्ड पुलिस (एचएपी) मधुबन में आईजीपी के पद पर कार्यरत थे। रेवाड़ी पहुंचने पर उन्हें पुलिस की पारंपरिक सलामी दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक सहित रेंज के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के तुरंत बाद आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल ने रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े विषयों की समीक्षा बैठक ली तथा अधिकारियों से क्षेत्र की भौगोलिक और प्रशासनिक चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की।
आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल ने स्पष्ट किया कि साउथ रेंज में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाए जाएंगे तथा उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता और विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाए। पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाकर ‘पीपल-फ्रेंडली पुलिसिंग’ की अवधारणा को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि नागरिक बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रख सकें।
साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए आईजीपी ने कहा कि ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान भी चलाए जाएंगे।
ओम प्रकाश नरवाल का पुलिस सेवा में लंबा और उल्लेखनीय अनुभव रहा है। वह इससे पूर्व आईजी (एचएपी) मधुबन, पुलिस आयुक्त फरीदाबाद तथा फतेहाबाद और जींद जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि साउथ रेंज के करीब 4 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारी एक टीम के रूप में कार्य करेंगे तथा क्षेत्र में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण स्थापित करना उनका प्रमुख लक्ष्य होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिसिंग को जनता के अधिक अनुकूल और जवाबदेह बनाया जाएगा।
रेवाड़ी। कमांडेंट ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार : सस्पेंड होमगार्ड से ज्वाइनिंग के नाम पर मांगे थे ₹1.50 लाख | एसीबी ने कार्यालय में रंगे हाथों दबोचा
नारनौल। यातायात नियमों पर पुलिस सख्त : बेवजह घूमने वाले युवाओं पर कार्रवाई | बिना हेलमेट चालकों के काटे चालान
फरीदाबाद। फॉरेक्स ट्रेडिंग और फिल्म निवेश का झांसा : 31 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का खुलासा | पति-पत्नी मुंबई से गिरफ्तार
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद