ज़िला
फरीदाबाद : आईपीओ में निवेश के नाम पर 20 लाख की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार
फरीदाबाद, 23 मार्च (GZN)। आईपीओ में निवेश का लालच देकर 20 लाख 41 हजार रुपए की ठगी मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि सेक्टर-43, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी कि उसे ठगों द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां अन्य निवेशकों के मुनाफे से संबंधित जानकारी साझा की जाती थी। इसके बाद ठगों ने उसे एक मोबाइल एप का लिंक भेजकर एप डाउनलोड करवाया और उसका अकाउंट खुलवाया। ठगों ने उसको आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया। झांसे में आकर उसने विभिन्न ट्रांजेक्शनों के माध्यम से कुल 20 लाख 41 हजाररुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उसने लाभ सहित अपनी राशि वापस मांगी तो ठगों ने बहाने बनाना शुरू कर दिया। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी धर्मवीर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी धर्मवीर ने खाताधारक विजय सिंह का खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था, जिसके खाता में मामले से जुडे हुए ठगी के 14 लाख रूपये आये थे। आरोपी धर्मवीर मोमोज की रेहडी लगाने का काम करता है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव
नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत
नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद