शहर में पुलिस और कमांडो टीम का फ्लैग मार्च : मार्केट व पार्कों में सघन गश्त

|

पुलिस और कमांडो टीम ने शहर के मार्केट क्षेत्र व पार्कों में किया गश्त।
पुलिस और कमांडो टीम ने शहर के मार्केट क्षेत्र व पार्कों में किया गश्त।

नारनौल, 23 मार्च (हरविन्द्र यादव)। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में सघन पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्केट क्षेत्रों, पार्कों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त में जिला पुलिस के जवानों के साथ विशेष कमांडो टीम भी मुस्तैदी से तैनात रही, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न पिज्जा कैफे पर औचक छापेमारी की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक के कड़े दिशा-निर्देशों पर उप-पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ क...
Continue Reading

नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील

रामचन्द्र सैनी
|
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्थानीय पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना मात्र एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी कर्मच...
Continue Reading

नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर

हरीसिंह
|
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि मध्यस्थत...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: