ज़िला
फतेहाबाद | साले ने दोस्तों संग मिलकर जीजा को पीटा : डंडों-राड से वार | इंस्टाग्राम पर लगाया स्टेटस- ले लिया बदला बगलोल भाई का
फतेहाबाद | जिले के रतिया शहर में दोस्तों के साथ अपने जीजा को पीटने वाले साले के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साले और उसके पांच साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपियों ने पहले घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद ढूंढते हुए उन्हें चौक के पास रोककर पीटा।
हमले के बाद बगलोल ग्रुप रतिया के नाम से बनी इंस्टाग्राम आईडी पर स्टेट्स भी लगाया गया। स्टेट्स में लिखा गया कि-ले लिया बदला बगलोल भाई का। सबकी बारी आएगी। वेट एंड वॉच, कर दिया सेट, राम-राम।

इंस्टाग्राम पर लगाया गया स्टेट्स।
रतिया सिटी थाना पुलिस ने घायल पवन कुमार की शिकायत पर आरोपी अनमोल, विक्रम, अर्पण, राहुल, महावीर व एक अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), 126(2), 324(5),333, 303(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में रतिया के वार्ड नंबर 15 निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसकी अपने साले अनमोल व उसके दोस्त विक्रम के साथ अनबन चल रही है। उसे अंदेशा था कि रात के समय अनमोल व उसके साथी हमारे घर पर अटैक कर सकते हैं। जिस कारण हम अपने बचाव में दादी के घर जा रहे थे।
18-19 मई की रात को करीब 12 बजे वह अपनी पत्नी रेनु, दो भतीजों व छोटी बेटी को लेकर दादी के घर जा रहे थे। लुहारी चौक पर पहुंचे, तो सामने से तीन बाइकों पर अनमोल, विक्रम, अर्पण, राहुल सुखमनपुर, महावीर मुंशीवाली व एक अन्य व्यक्ति सवार होकर आए। उन्होंने रास्ता रोककर डंडे, लोहे की राड, कुल्हाड़ी से उस पर हमला बोल दिया।
पवन कुमार ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसको इन हथियारों से जमकर पीटा। आरोपियों ने उसका बाइक भी तोड़ दिया। विक्रम, अनमोल ने पहले घर पर अटैक किया। मगर उस समय हम घर नहीं थे, इसलिए उसकी गाड़ी तोड़ डाली। बाद में ये आरोपी ढूंढते हुए लुहारी चौक के पास पहुंचे और रोककर चोटें मारी।
फतेहाबाद | दबंगई दिखाने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार : युवक पर रॉड-डंडों से किया हमला | ट्रैक्टर से रास्ता रोककर स्कूटी भी तोड़ी
फतेहाबाद | बीजेपी कार्यकर्ताओं को सिखाई संगठन की बारीकियां : अग्रोहा शक्तिपीठ में आज भी चलेगा प्रशिक्षण शिविर | गुरदास मान के गाने पर नाचे
नूंह | 30 लाख की अवैध बीयर से भरा कंटेनर पकड़ा : 15,672 कैन बरामद | चालक गिरफ्तार
-
सतनाली2 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
अटेली5 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
अटेली5 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी2 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी2 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल