भोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
नांगल चौधरी | भोजावास में आगामी 31 मई से 6 जून 2026 तक “आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आर्य समाज नांगल चौधरी द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बेटियों को संस्कारवान, आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है। शिविर का आयोजन सरस्वती वरिष्ठ […]

नांगल चौधरी | भोजावास में आगामी 31 मई से 6 जून 2026 तक “आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आर्य समाज नांगल चौधरी द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बेटियों को संस्कारवान, आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है।
शिविर का आयोजन सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भोजावास में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह पूर्णतः आवासीय शिविर होगा, जिसमें रहने और भोजन की व्यवस्था आर्य समाज नांगल चौधरी द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर में भाग लेने वाली बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, चरित्र निर्माण, अनुशासन, योग, वैदिक संस्कार और व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक अभिभावकों से अपनी बेटियों को शिविर में भेजने की अपील की है, ताकि वे आत्मविश्वासी और सशक्त बन सकें।
शिविर में शामिल होने वाली प्रतिभागियों को अपने साथ दो जोड़ी कपड़े, थाली, कटोरी, गिलास, चम्मच, पानी की बोतल और एक चादर लाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शिविर परिसर में मोबाइल फोन लाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
आयोजकों का कहना है कि आज के समय में बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा और संस्कारों की भी आवश्यकता है और यही उद्देश्य इस शिविर के माध्यम से पूरा किया जाएगा।



