निजामपुर | नौतपा की भीषण गर्मी में दनचोली के युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल : राहगीरों को पिलाया शरबत

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
दनचोली गांव में शरबत वितरण शिविर के दौरान राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाते युवा।
दनचोली गांव में शरबत वितरण शिविर के दौरान राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाते युवा।

निजामपुर | नौतपा की प्रचंड गर्मी और झुलसा देने वाली लू के बीच सोमवार को गांव दनचोली के युवाओं ने मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। गांव के मुख्य मार्ग पर युवाओं ने शरबत वितरण शिविर लगाकर राहगीरों, मजदूरों और वाहन चालकों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण जहां लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, वहीं दनचोली के युवाओं ने लोगों की प्यास बुझाकर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।

दनचोली में नौतपा की भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर सेवा करते युवा।

दनचोली में नौतपा की भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर सेवा करते युवा।

रिपुदमन सिंह सांखला ने बताया कि नौतपा के दौरान लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से यह सेवा अभियान चलाया गया। शरबत पीकर लोगों ने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और मानवता को मजबूत बनाते हैं।

इस सेवा कार्य में विशेष सहयोग रिपुदमन सिंह सांखला, कैलाश सिंह, रितिक, चिंटू, हैप्पी, नितिन, सचिन, संजय छिल्लर, पवन छिल्लर, अजय सहित अन्य युवाओं ने दिया। युवाओं ने कहा कि आगे भी सामाजिक हित के कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना एक बार फिर गंभीर विवादों में घिरता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के सरपंचों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने थाने की कार्यप्रणाली पर खुलकर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले से पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप...
Continue Reading

निजामपुर | श्री श्याम बाबा पब्लिक स्कूल का शानदार रिजल्ट : 45 में से 33 विद्यार्थी मेरिट में, गरीब बच्चों को 90% तक स्कॉलरशिप, क्षेत्र में बढ़ा विद्यालय का मान

भूपेंद्र कुमार
|
सम्मान करते विद्यालय प्रबंधन एवं उपस्थित अभिभावक
निजामपुर | पवेरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्री श्याम बाबा पब्लिक स्कूल पवेरा ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के कुल 45 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 33 विद्यार्थियों ...
Continue Reading

निजामपुर | सरकारी स्कूल का शानदार प्रदर्शन : 10वीं बोर्ड में 100% रिजल्ट, रिया कुमारी बनी स्कूल टॉपर, क्षेत्र में बढ़ा विद्यालय का मान

भूपेंद्र कुमार
|
10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ विद्यालय स्टाफ।
10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ विद्यालय स्टाफ।
निजामपुर |महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है...
Continue Reading
Advertisement

Trending