ज़िला
निजामपुर | सरकारी स्कूल का शानदार प्रदर्शन : 10वीं बोर्ड में 100% रिजल्ट, रिया कुमारी बनी स्कूल टॉपर, क्षेत्र में बढ़ा विद्यालय का मान
निजामपुर |महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सरकारी विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और बेहतर शिक्षण व्यवस्था के दम पर सरकारी स्कूल भी निजी विद्यालयों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

विद्यार्थियों का सम्मान करते अध्यापकगण।
विद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 61 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 57 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 4 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि परीक्षा में शामिल सभी 57 विद्यार्थी सफल रहे और विद्यालय का रिजल्ट 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय की छात्रा रिया कुमारी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं दीपिका ने दूसरा तथा पलक जांगिड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर स्कूल स्टाफ ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विद्यालय की प्राचार्या बिंदु यादव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम नहीं बल्कि शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और आने वाले समय में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।
प्राचार्या बिंदु यादव ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर आज क्षेत्र के सबसे बेहतर सरकारी विद्यालयों में अपनी पहचान बना चुका है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और प्रतियोगी माहौल पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसका परिणाम लगातार शानदार बोर्ड परिणामों के रूप में सामने आ रहा है।
निजामपुर | श्री श्याम बाबा पब्लिक स्कूल का शानदार रिजल्ट : 45 में से 33 विद्यार्थी मेरिट में, गरीब बच्चों को 90% तक स्कॉलरशिप, क्षेत्र में बढ़ा विद्यालय का मान
नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
महेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी3 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी3 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नारनौल1 day agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी2 days agoपुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | मेघोत बिंजा और मेघोत हाला में जागरूकता अभियान : पुलिस ने नशा मुक्ति और नए कानूनों की दी जानकारी
-
सतनाली3 days agoचंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला
-
हरियाणा3 days agoमहेंद्रगढ़ | एबीवीपी हरियाणा प्रांत अभ्यास वर्ग की तैयारियां शुरू : व्यवस्था बैठक आयोजित