ज़िला
फतेहाबाद | गर्मी बढ़ते ही नहरों की ओर बढ़ा बच्चों का रुझान : स्कूल छुट्टियों के पहले दिन नहरों में उमड़ी भीड़ | हादसों का खतरा बढ़ा
फतेहाबाद। जिले में गर्मियों की स्कूल छुट्टियां शुरू होते ही पहले ही दिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों का रुझान नहरों की तरफ देखने को मिला। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे नहरों में नहाते नजर आए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे बच्चे बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के नहरों में छलांग लगाकर स्नान कर रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्कूल छुट्टियों के पहले दिन नहर में मस्ती करते स्कूली बच्चे।
प्रशासन द्वारा पहले भी नहरों में नहाने पर रोक लगाने और सावधानी बरतने संबंधी आदेश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इन आदेशों का सख्ती से पालन होता दिखाई नहीं दे रहा। यही कारण है कि बच्चे लगातार अपनी जान जोखिम में डालकर नहरों में उतर रहे हैं।

फतेहाबाद की नहर में स्नान करते बच्चों के कारण बढ़ी हादसे की आशंका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में हर वर्ष इस तरह के दृश्य देखने को मिलते हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो पर्याप्त निगरानी की व्यवस्था की जाती है और न ही बच्चों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाते हैं। अभिभावकों की लापरवाही भी चिंता का विषय बनी हुई है।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे गहरे पानी में नहाते हुए मस्ती कर रहे हैं। ऐसे में यदि समय रहते प्रशासन और अभिभावकों ने गंभीरता नहीं दिखाई तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नहरों के आसपास निगरानी बढ़ाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं तथा पुलिस और संबंधित विभाग की टीमों द्वारा नियमित गश्त कर बच्चों को नहरों में जाने से रोका जाए, ताकि संभावित हादसों को टाला जा सके।
फतेहाबाद। टोहाना में ITI छात्र पर लाठी-डंडों से हमला : गंभीर रूप से घायल स्टूडेंट को किया अग्रोहा रेफर | पुरानी रंजिश के कारण पीटा
फतेहाबाद | साले ने दोस्तों संग मिलकर जीजा को पीटा : डंडों-राड से वार | इंस्टाग्राम पर लगाया स्टेटस- ले लिया बदला बगलोल भाई का
फतेहाबाद | दबंगई दिखाने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार : युवक पर रॉड-डंडों से किया हमला | ट्रैक्टर से रास्ता रोककर स्कूटी भी तोड़ी
-
नारनौल2 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
कनीना5 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
अटेली5 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी2 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी2 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल