नारनौल | युवाओं ने लगाई मीठे पानी की छबील : 82 वर्षीय इमरती देवी बनीं प्रेरणा | सेवा भाव का दिया संदेश

रिपोर्टर: अनीता
| नारनौल
नारनौल में मीठे पानी की छबील के दौरान राहगीरों को पानी पिलातीं इमरती देवी और युवा।

नारनौल | निज़ामपुर रोड स्थित बाल भवन के पास नौ तपे के अवसर पर पहले ही दिन स्थानीय युवाओं ने मिलकर मीठे पानी की छबील लगाई। कार्यक्रम की सबसे प्रेरक और रोचक बात यह रही कि इस सेवा में 82 वर्षीय इमरती देवी ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग दिया। उनकी सक्रिय भागीदारी ने युवाओं के जोश को और बढ़ाया और सेवा-भाव का सुंदर संदेश दिया।

इस छबील में क्षेत्र के अनेक युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सरजीत, उदय सिंह, दलीप, उमेश सैनी और रविंदर जैसे युवाओं ने पूरे उत्साह से राहगीरों को मीठा पानी पिलाया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि गर्मी के मौसम में ऐसी छबीलें न केवल राहत देती हैं बल्कि समाज में आपसी सहयोग और मानव सेवा की भावना को भी मजबूत करती हैं। यही नहीं युवाओं ने यह भी कहा कि केवल इंसान ही नहीं पशु पक्षियों के लिए भी हमें ऐसे कार्य करने चाहिए |

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | अधिवक्ता परिषद ने मनीष वशिष्ठ को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी : जिला अध्यक्ष के साथ बने फरीदाबाद विभाग प्रमुख | वकीलों में खुशी की लहर

हरविन्द्र यादव
|
मनीष वशिष्ठ एडवोकेट।
मनीष वशिष्ठ एडवोकेट।
नारनौल | अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष मनीष वशिष्ठ एडवोकेट को संघठन ने महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपा है। अब मनीष वशिष्ठ एडवोकेट जिला महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष के साथ साथ फरीदाबाद विभाग के विभाग प्रमुख भी होंगे। फरीदाबाद विभाग में फरीदाबाद जिला व पलव...
Continue Reading

नारनौल। छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक : दुर्गा शक्ति टीम ने बताए कानूनी अधिकार | गुड टच-बैड टच पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पीएम श्री जीजीएसएस स्कूल नारनौल में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करती दुर्गा शक्ति टीम।
पीएम श्री जीजीएसएस स्कूल नारनौल में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करती दुर्गा शक्ति टीम।
नारनौल। स्थानीय पीएम श्री जीजीएसएस स्कूल में छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और वर्तमान समय की डिजिटल चुनौतियों के प्रति सशक्त करने के उद्देश्य से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व और संचालन दुर्गा शक्ति टीम की इंचार्ज निरीक्षक मीन...
Continue Reading

नारनौल | जनस्वास्थ्य विभाग में करोड़ों के कथित घोटाले का मामला गरमाया : पाइप लाइन से मोटर तक “बिलों का खेल” जांच के घेरे में | शिकायत पर विभागीय जांच शुरू

हरविन्द्र यादव
|
शिकायतकर्ता
शिकायतकर्ता
नारनौल | महेंद्रगढ़ जिले के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) में कथित वित्तीय अनियमितताओं और फर्जी बिलिंग को लेकर उठा विवाद अब विभागीय जांच तक पहुंच गया है। पाइप लाइन लीकेज, मोटर रिवाइंडिंग, स्ट्रीट लाइट, वाल्व, मैनहोल, आरसीसी स्लैब और अन्य म...
Continue Reading
Advertisement

Trending