नारनौल | अधिवक्ता परिषद ने मनीष वशिष्ठ को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी : जिला अध्यक्ष के साथ बने फरीदाबाद विभाग प्रमुख | वकीलों में खुशी की लहर

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
मनीष वशिष्ठ एडवोकेट।
मनीष वशिष्ठ एडवोकेट।

नारनौल | अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष मनीष वशिष्ठ एडवोकेट को संघठन ने महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपा है। अब मनीष वशिष्ठ एडवोकेट जिला महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष के साथ साथ फरीदाबाद विभाग के विभाग प्रमुख भी होंगे। फरीदाबाद विभाग में फरीदाबाद जिला व पलवल जिला सम्मलित हैं।

गत शनिवार को माधव सृष्टि भवन समालखा (पट्टी कल्याणा) में आयोजित प्रांतीय बैठक में इस आशय की घोषणा की गई। बैठक में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री रणवीर खरकाली, संघठन मंत्री श्रीहरि बोरिकर, मुकेश गर्ग, प्रान्त अध्यक्ष जगरूप सिंह, प्रान्त सचिव शीला तंवर व राष्ट्रीय परिषद सदस्य रविन्द्र बुधवार, चंद्रपाल सिंह चौहान, अशोक सिरसी व उदित गर्ग व हरियाणा के प्रत्येक जिले के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह उत्तरदायित्व सौंपा है।

मनीष वशिष्ठ ने राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वो इस दायित्व को भी निष्ठा पूर्वक निभाएंगे।

नारनौल अधिवक्ता परिषद के सदस्यों व अधिवक्ताओं ने वशिष्ठ की इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पंचायतों को पेयजल प्रबंधन का अधिकार : ज्ञान भारतम मिशन पर डीसी ने की समीक्षा | महिलाओं को मिलेगा जिम्मा | ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण का आह्वान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अब ग्राम पंचायतें अहम भूमिका निभाएंगी। वहीं जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के उद्देश्य से ज्ञान भारतम मिशन के तहत व्यापक अभियान भी चलाया जाएगा...
Continue Reading

नारनौल | मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट : डीसी अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | 15 जून तक सीवरेज और नालों की सफाई पूरी करने के आदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बाढ़ राहत को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
बाढ़ राहत को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। आगामी मानसूनी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने जलभराव और संभावित बाढ़ जैसी स्थितियों से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने रविवार को लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं ...
Continue Reading

नारनौल | युवाओं ने लगाई मीठे पानी की छबील : 82 वर्षीय इमरती देवी बनीं प्रेरणा | सेवा भाव का दिया संदेश

अनीता
|
नारनौल में मीठे पानी की छबील के दौरान राहगीरों को पानी पिलातीं इमरती देवी और युवा।
नारनौल में मीठे पानी की छबील के दौरान राहगीरों को पानी पिलातीं इमरती देवी और युवा।
नारनौल | निज़ामपुर रोड स्थित बाल भवन के पास नौ तपे के अवसर पर पहले ही दिन स्थानीय युवाओं ने मिलकर मीठे पानी की छबील लगाई। कार्यक्रम की सबसे प्रेरक और रोचक बात यह रही कि इस सेवा में 82 वर्षीय इमरती देवी ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग दिया। उनकी सक्रिय भागीद...
Continue Reading
Advertisement

Trending