ज़िला
नारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे नारनौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात : 29 मई को डायलिसिस यूनिट का करेंगे
नारनौल | क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास में अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन 29 मई को किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्चुअल माध्यम से करेंगे।

महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज
यह जानकारी देते महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉक्टर बृजेंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि
डायलिसिस यूनिट शुरू होने से महेंद्रगढ़ जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के किडनी रोगियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब मरीजों को डायलिसिस करवाने के लिए रेवाड़ी, गुरुग्राम या जयपुर जैसे बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उन्हें नारनौल में ही बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों के समय और आर्थिक खर्च दोनों में कमी आएगी।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार नई डायलिसिस यूनिट आधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ से सुसज्जित होगी, जिससे गंभीर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
उद्घाटन समारोह को लेकर अस्पताल परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
अस्पताल प्रशासन ने इस शुभ अवसर पर सभी गणमान्य नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए सम्मान एवं प्रेरणा का स्रोत होगी।
नारनौल | विधानसभा के बीएलओ और सुपरवाइजरों को विशेष प्रशिक्षण : 15 जून से घर-घर पहुंचेंगे मतदान कर्मी | 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
नारनौल | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महेंद्रगढ़ में होगा भव्य आयोजन : आईटीआई मैदान में जुटेंगे हजारों योग साधक
नारनौल | पानी संकट पर बवाल : निजामपुर अनाथ गौशाला रोड पर लगा भारी जाम
-
निजामपुर4 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी4 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नारनौल6 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नारनौल5 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी4 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
नांगल चौधरी7 days agoपुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप