नारनौल | धूप में जनता, छाया में अफसरों की गाड़ियां : लघु सचिवालय पार्किंग का VIDEO VIRAL | सरकारी सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
नारनौल लघु सचिवालय परिसर में छाया वाले स्थान पर खड़ी डीएमसी की गाड़ी

नारनौल | महेंद्रगढ़ जिले के लघु सचिवालय परिसर से सामने आया एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग धूप में अपने वाहन खड़े करने को मजबूर हैं, वहीं अधिकारियों की सरकारी गाड़ियां छायादार स्थानों पर आराम से खड़ी नजर आ रही हैं। इस पूरे मामले ने सरकारी सिस्टम और प्रशासनिक कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जो अधिकारी आम जनता को नियमों और अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं, वही अधिकारी सरकारी आदेशों की पालना करते दिखाई नहीं दे रहे।

लघु सचिवालय परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग, दिव्यांग और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग भी शामिल होते हैं। भीषण गर्मी के कारण आम लोगों को खुले में वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं, जबकि अधिकारियों के वाहन छाया वाले स्थानों पर कब्जा जमाए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद अब लोगों में नाराजगी बढ़ती दिखाई दे रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई आम व्यक्ति गलत स्थान पर वाहन खड़ा कर दे तो तुरंत कार्रवाई और चालान की बात होती है, लेकिन अधिकारियों की गाड़ियों के मामले में कोई नियम लागू होता दिखाई नहीं देता। लोगों ने आरोप लगाया कि सरकारी कार्यालयों में जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने की बजाय अधिकारियों की सुविधा को अधिक महत्व दिया जा रहा है। कई लोगों ने यह भी कहा कि लघु सचिवालय जैसी जगहों पर यदि यही हाल रहेगा तो आम जनता में प्रशासन के प्रति गलत संदेश जाएगा।

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जब अधिकारी ही सरकारी आदेशों की पालना नहीं करेंगे तो आम जनता से नियमों के पालन की उम्मीद कैसे की जा सकती है। कई लोगों ने इस मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग की है।

मामले की जानकारी के लिए नगर परिषद के DMC से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो पाया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। जिला जल एवं सीवरेज मिशन की 6वीं बैठक : पंचायतों को सौंपे जाएंगे पेयजल प्रबंधन के अधिकार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जिला जल एवं सीवरेज मिशन की बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
जिला जल एवं सीवरेज मिशन की बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
नारनौल। जल जीवन मिशन 2.0 के तहत जिला जल एवं सीवरेज मिशन महेंद्रगढ़ की छठी बैठक सोमवार को नारनौल स्थित लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण पेयजल व्यवस्थाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए नई...
Continue Reading

नारनौल। राजनीतिक दल जल्द नियुक्त करें बीएलए-2 : एसआईआर-2026 को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने ली बैठक | 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती डीसी अनुपमा अंजली।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन संशोधन (एसआईआर-2026) को लेकर बैठक की। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि निष्पक्ष और त...
Continue Reading

नारनौल। ज्ञान भारतम मिशन को लेकर एडीसी की बैठक : 10 जून तक पूरा होगा सर्वे | जिले के हर वार्ड और पंचायत में तैनात किए गए सर्वेक्षक

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
ज्ञान भारतम मिशन को लेकर बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
ज्ञान भारतम मिशन को लेकर बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
नारनौल। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन पांडुलिपियों और दुर्लभ ऐतिहासिक अभिलेखों को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ज्ञान भारतम मिशन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नोडल अधिकारी तरुण कुमार पावरिया ने मंगलवार...
Continue Reading
Advertisement

Trending