नारनौल। राजनीतिक दल जल्द नियुक्त करें बीएलए-2 : एसआईआर-2026 को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने ली बैठक | 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती डीसी अनुपमा अंजली।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन संशोधन (एसआईआर-2026) को लेकर बैठक की। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि निष्पक्ष और त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने के लिए जल्द से जल्द अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) नियुक्त करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियुक्त किया जाने वाला बीएलए संबंधित बूथ का मतदाता होना चाहिए, ताकि स्थानीय स्तर पर सत्यापन कार्य में सहयोग मिल सके।

नारनौल लघु सचिवालय में एसआईआर-2026 के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली।

नारनौल लघु सचिवालय में एसआईआर-2026 के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि विशेष गहन संशोधन के लिए पात्रता तिथि 1 जुलाई निर्धारित की गई है। इस अभियान के तहत 5 जून से 14 जून तक चुनाव अमले और संबंधित अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे।

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई तक मतदान केंद्रों का रैशनलाइज़ेशन कार्य भी पूरा किया जाएगा। 21 जुलाई को मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन होगा, जबकि 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों एवं दावों का निपटारा 18 सितंबर तक किया जाएगा तथा 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा और जानकारी के लिए जिला स्तर पर टोल फ्री नंबर 01282-1950 शुरू किया गया है, जिस पर संपर्क कर निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

बैठक में जिला निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र सिंह के अलावा भाजपा, कांग्रेस, जेजेपी और इनेलो के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

1200 से अधिक मतदाताओं वाले केंद्रों का होगा रैशनलाइज़ेशन

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का 14 जुलाई तक रैशनलाइज़ेशन किया जाएगा। जिले में ऐसे कुल 175 मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं।

इनमें से 62 मतदान केंद्रों का समायोजन किया जा चुका है, जबकि 113 नए मतदान केंद्रों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित नए केंद्रों में अटेली से 24, महेंद्रगढ़ से 30, नारनौल से 31 और नांगल चौधरी से 28 मतदान केंद्र शामिल हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। जिला जल एवं सीवरेज मिशन की 6वीं बैठक : पंचायतों को सौंपे जाएंगे पेयजल प्रबंधन के अधिकार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जिला जल एवं सीवरेज मिशन की बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
जिला जल एवं सीवरेज मिशन की बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
नारनौल। जल जीवन मिशन 2.0 के तहत जिला जल एवं सीवरेज मिशन महेंद्रगढ़ की छठी बैठक सोमवार को नारनौल स्थित लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण पेयजल व्यवस्थाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए नई...
Continue Reading

नारनौल। ज्ञान भारतम मिशन को लेकर एडीसी की बैठक : 10 जून तक पूरा होगा सर्वे | जिले के हर वार्ड और पंचायत में तैनात किए गए सर्वेक्षक

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
ज्ञान भारतम मिशन को लेकर बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
ज्ञान भारतम मिशन को लेकर बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
नारनौल। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन पांडुलिपियों और दुर्लभ ऐतिहासिक अभिलेखों को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ज्ञान भारतम मिशन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नोडल अधिकारी तरुण कुमार पावरिया ने मंगलवार...
Continue Reading

नारनौल। मनचलों पर कार्रवाई और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान : पुलिस ने युवाओं को किया जागरूक

अनीता
|
नारनौल में ट्रैफिक नियमों और नशा मुक्ति अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करती पुलिस टीम।
नारनौल में ट्रैफिक नियमों और नशा मुक्ति अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करती पुलिस टीम।
नारनौल। शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने और युवाओं को सही दिशा देने के उद्देश्य से नारनौल पुलिस द्वारा मेहता चौक, खेरखड़ी मोहल्ला और किला रोड क्षेत्र में विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर ...
Continue Reading
Advertisement

Trending