ज़िला
हिसार में भीषण सड़क हादसा: पिता और तीन बेटियों की मौत, महिला गंभीर
हिसार, 24 मार्च। हरियाणा के हिसार जिले में हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैबीपुर गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है। हादसा पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर से हुआ।
जानकारी के अनुसार, ढाणी मोहब्बतपुर निवासी मुकेश कुमार अपनी पत्नी आरती और तीन बेटियों के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार रात प्रभुवाला गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वे गैबीपुर के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को बरवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मुकेश कुमार और उनकी दो बेटियों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी आरती और डेढ़ वर्षीय बेटी दीक्षा को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दीक्षा की भी मौत हो गई। इस तरह हादसे में पिता और तीनों मासूम बेटियों की जान चली गई।
मृत बेटियों की उम्र लगभग 6 वर्ष, 4 वर्ष और डेढ़ वर्ष बताई जा रही है। वहीं आरती का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत
नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील
नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद