ज़िला
हरियाणा में 68वीं और गुरुग्राम जोन की 43वीं शाखा: ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सेवाएं
चंडीगढ़, 27 मार्च। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने विस्तार अभियान के तहत हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में नई शाखा का शुभारंभ किया। शाखा का उद्घाटन हरियाणा राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने किया।
नई शाखा के शुरू होने के साथ ही यह गुरुग्राम जोन की 43वीं और हरियाणा में बैंक की 68वीं शाखा बन गई है। बैंक ने इस अवसर पर क्षेत्र के ग्राहकों को सुलभ, आधुनिक और समग्र बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
शाखा में रिटेल, एग्रीकल्चर और एमएसएमई सहित सभी प्रमुख बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जाएंगी। बैंक ऑफ महाराष्ट्र वर्तमान में देशभर में 2651 शाखाओं और 2551 एटीएम के माध्यम से 30 मिलियन से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है।
कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और ग्राहकों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। इस अवसर पर गुरुग्राम जोन के अंचल प्रबंधक अभिषेक जिंदल, उप अंचल प्रबंधक संतोष कुमार, शाखा प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव
नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत
नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद