अटेली | कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा के लिए कड़े कानून की मांग : सुरेंद्र पटवा ने सरकार से सख्त कदम उठाने को कहा

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली

अटेली। कोचिंग सेंटरों और शैक्षणिक संस्थानों में आग लगने की घटनाओं को लेकर कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सुरेंद्र पटवा ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाया जाए।

सुरेंद्र पटवा ने कहा कि देशभर में बार-बार हो रही आग की घटनाएं यह साबित करती हैं कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसका खामियाजा मासूम बच्चों को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने हाल ही में आगरा में हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां 15 बच्चों की मौत बेहद दुखद और हृदय विदारक है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है।

पटवा ने कहा कि केवल जांच और मुआवजे की घोषणाओं से समस्या का समाधान नहीं होगा। सरकार को जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि कोई भी संस्था सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने का साहस न कर सके।

उन्होंने मांग की कि कोचिंग सेंटरों, स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए और इसके लिए नियमित निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कानून नहीं बनाया गया तो इस तरह की घटनाएं भविष्य में भी दोहराई जाती रहेंगी। सरकार को लापरवाही बरतने वालों के लिए कठोर दंड का प्रावधान करना चाहिए।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में 78 गर्भवतियों की जांच : 28 हाई रिस्क चिन्हित

जितेंद्र सोलंकी
|
शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए।
शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए।
अटेली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली में विशेष गर्भवती महिला जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 78 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें से 28 महिलाओं को उच्च जो...
Continue Reading

अटेली | तीसरी पीढ़ी के सैनिक हवलदार मनोज कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार : गांव चंदपुरा में छाया मातम

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। गांव चंदपुरा में देशसेवा की परंपरा निभाने वाले परिवार के सपूत भारतीय सेना के सिग्नल कोर में तैनात 33 वर्षीय हवलदार मनोज कुमार की असामयिक मृत्यु के बाद पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। मंगलवार को उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी...
Continue Reading

अटेली | जलभराव से ग्रामीण परेशान : बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन | गंदे पानी की निकासी की मांग

जितेंद्र सोलंकी
|
सड़क पर जमा गंदे पानी का निरीक्षण करते हुए नेताजी अतरलाल व ग्रामीण।
सड़क पर जमा गंदे पानी का निरीक्षण करते हुए नेताजी अतरलाल व ग्रामीण।
अटेली। गांव तिगरा के बस अड्डे से गांव की तरफ मेन सड़क पर काफी दिनों से गंदा पानी भरा होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में बहुजन समाज पार्टी के नेता समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अटेली को ज्ञापन भ...
Continue Reading
Advertisement

Trending