अटेली | तीसरी पीढ़ी के सैनिक हवलदार मनोज कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार : गांव चंदपुरा में छाया मातम

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली

अटेली। गांव चंदपुरा में देशसेवा की परंपरा निभाने वाले परिवार के सपूत भारतीय सेना के सिग्नल कोर में तैनात 33 वर्षीय हवलदार मनोज कुमार की असामयिक मृत्यु के बाद पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। मंगलवार को उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

जानकारी के अनुसार हवलदार मनोज कुमार 15 जून को छुट्टी पर घर आए थे और हाल ही में माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटे थे। सोमवार को वे अपने निर्माणाधीन मकान की छत पर टीन शेड की सफाई कर रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया और वे छत से नीचे गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें रेवाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार के दौरान हर आंख नम और हर चेहरा गमगीन नजर आया।

परिजनों ने बताया कि मनोज कुमार का परिवार लंबे समय से सेना से जुड़ा रहा है। उनके दादा और पिता सूबेदार मेजर रणवीर सिंह भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। मनोज कुमार तीसरी पीढ़ी के रूप में देश की सेवा कर रहे थे।

वे अपने पीछे 11 वर्षीय पुत्र शिवांश सहित परिवार को छोड़ गए हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा के लिए कड़े कानून की मांग : सुरेंद्र पटवा ने सरकार से सख्त कदम उठाने को कहा

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। कोचिंग सेंटरों और शैक्षणिक संस्थानों में आग लगने की घटनाओं को लेकर कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सुरेंद्र पटवा ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाया जाए। सुरेंद्र पटवा ने...
Continue Reading

अटेली | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में 78 गर्भवतियों की जांच : 28 हाई रिस्क चिन्हित

जितेंद्र सोलंकी
|
शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए।
शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए।
अटेली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली में विशेष गर्भवती महिला जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 78 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें से 28 महिलाओं को उच्च जो...
Continue Reading

अटेली | जलभराव से ग्रामीण परेशान : बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन | गंदे पानी की निकासी की मांग

जितेंद्र सोलंकी
|
सड़क पर जमा गंदे पानी का निरीक्षण करते हुए नेताजी अतरलाल व ग्रामीण।
सड़क पर जमा गंदे पानी का निरीक्षण करते हुए नेताजी अतरलाल व ग्रामीण।
अटेली। गांव तिगरा के बस अड्डे से गांव की तरफ मेन सड़क पर काफी दिनों से गंदा पानी भरा होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में बहुजन समाज पार्टी के नेता समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अटेली को ज्ञापन भ...
Continue Reading
Advertisement

Trending