ज़िला
अटेली | युवक को अगवा कर सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा : मोबाइल छीनकर जान से मारने की दी धमकी
अटेली | गांव मोहम्मदपुर में किडनैपिंग के शक को लेकर एक युवक के साथ मारपीट व अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित निलेश पुत्र अशोक कुमार ने अटेली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 17 मई की रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने दोस्त कृष्ण, राजपाल और संजीत के साथ खेत के पास सड़क किनारे बैठे थे और सिंचाई को लेकर बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान एक काली गाड़ी वहां आई और कुछ देर बाद दोबारा लौटकर उनके पास रुकी। गाड़ी में सवार युवकों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी और थोड़ी ही देर में गाली-गलौज करते हुए अपने अन्य साथियों को बुला लिया। आरोप है कि आरोपियों में अंकित उर्फ जाट, आरडी, साहिल और अनिल शामिल थे, जिनके साथ उनकी कहासुनी और हाथापाई हो गई। इसके बाद पीड़ित अपने घर लौट गए। पीड़ित के अनुसार, देर रात करीब डेढ़ बजे आरोपियों ने दोबारा साजिश रचते हुए उसे बुलवाया।
जैसे ही वह कृष्ण के पास पानी की टंकी के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद प्रदीप उर्फ जुर्राट और उसके साथी काली स्विफ्ट गाड़ी में आए और उसे टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने निलेश और कृष्ण के साथ मारपीट की तथा निलेश को जबरन गाड़ी में डालकर एक सुनसान बणी में ले गए। वहां पर डंडों और पाइप से बेरहमी से पिटाई की गई और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।
आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने पर जान से मार देंगे। बाद में उसे गांव के श्मशान घाट के पास फेंक दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल अटेली में भर्ती कराया और 112 पर भी सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
महेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
चंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद