ज़िला
चंडीगढ़ में कांग्रेस मुख्यालय की सुरक्षा पर चिंता : DGP को लिखा पत्र : प्रदेशाध्यक्ष के लिए पायलट व सुरक्षा बढ़ाने की मांग : BJP कार्यालय हमले के बाद बढ़ी सतर्कता
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखा है। पत्र में मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रदेशाध्यक्ष के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
कांग्रेस की ओर से यह मांग हाल ही में चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय पर हुए हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा चिंताओं के बीच उठाई गई है। पत्र में कहा गया है कि 1 अप्रैल 2026 को हुई इस घटना ने राजनीतिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन इसे सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है।

पार्टी ने आशंका जताई है कि मौजूदा परिस्थितियों में असामाजिक या उग्रवादी तत्व अन्य राजनीतिक कार्यालयों को भी निशाना बना सकते हैं। ऐसे में प्रशासन से एहतियाती कदम उठाने की अपील की गई है।
पत्र में कांग्रेस ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इसमें सेक्टर-9बी स्थित HPCC मुख्यालय पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, सुरक्षा ढांचे और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की मांग शामिल है। इसके अलावा प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के लिए पायलट वाहन और उपयुक्त सुरक्षा कवर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है, ताकि उनके लगातार दौरे और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
साथ ही संभावित खतरों को देखते हुए अग्रिम सुरक्षा उपाय अपनाने और पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।
गौरतलब है कि हालिया घटनाओं के बाद राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आई है और नेताओं की आवाजाही भी बढ़ी है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को जरूरी बताया जा रहा है।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल3 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली1 day agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान