पलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा

पलवल |  एक और जहां बेटा बेटी एक समान की बात समाज में कहीं जा रही है वहीं दूसरी ओर दहेज के दानव आज भी भूखे भेड़ियों की तरह थमते नजर नहीं आ रहे इसी कड़ी में हरियाणा के पलवल में कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने ससुराली जनों पर दहेज एवं अन्य अत्याचारों के आरोप की शिकायत महिला थाने में दी है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने वर एवं वधु पक्ष को थाने में बुला काउंसलिंग के साथ समझौते का प्रयास भी किया है। महिला थाने मे मौजूद पीड़ित प्यारे लाल ने बताया कि पलवल के न्यू कॉलोनी निवासी अमन से उसकी पुत्री का विवाह हुआ था। उन्होंने बताया विवाह मैंने अपने सामर्थ्य अनुसार किया था विवाह के बाद केवल एक महीना ससुराल में उसकी बेटी के साथ सभी ठीक रहे जबकि बाद में दहेज को लेकर उसे ताने दिए जाते रहे।

उन्होंने बताया विवाह के बाद अपना मकान बेचकर भी लाखों रुपए की रकम दहेज के रूप में लड़के वालों को दी है। यही नहीं बेटी के ससुराल जनों द्वारा उसकी बेटी को जो 1 साल अपने घर रखा है उसके खाना खिलाने के नाम पर भी लाखों रूपयो की रकम मांगी जा रही है।तंग आकर उन्होंने थाने में कार्यवाही की शिकायत दी है।

वही तमन्ना ने बताया कि विवाह के समय और बाद मे भी उसके पिता ने नगद राशि दहेज के रूप में दी

इसके बावजूद ससुरालजन दहेज की मांग करते रहे उन्होंने बताया विवाह के समय भी नगद राशि ली गई और विवाह के बाद 7 लाख की नगद राशि पिता ने अपना मकान बेचकर उसके ससुराली जनों को दी उन्होंने बताया अभी भी दहेज की मांग लगातार की जा रही है । पीड़ित पक्ष में बताया कि थाने में भी उनकी वर पक्ष के साथ आमने-सामने मीटिंग कराई गई है जिसका कोई हल नहीं निकला है और अब कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। बरहाल पुलिस दी गई शिकायत की जांच कर रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। पुरानी रंजिश में आधी रात घर पर धावा : परिवार पर जानलेवा हमला | तीन घायल | नकदी और जेवर लूटने का आरोप

बबीता वर्मा
|
नूंह में हमले के बाद अस्पताल में भर्ती घायल परिवार के सदस्य
नूंह में हमले के बाद अस्पताल में भर्ती घायल परिवार के सदस्य
नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव दौरखी में पुरानी रंजिश ने रविवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि हथियारों से लैस दर्जनभर लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता, बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल...
Continue Reading

पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे सड़क निर्माण से बढ़ी परेशानी : उड़ती धूल और रुके कार्य से स्थानीय लोग परेशान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
राधेश्याम कॉलोनी में अधूरी सड़क और उड़ती धूल का दृश्य
राधेश्याम कॉलोनी में अधूरी सड़क और उड़ती धूल का दृश्य
पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्यों के कारण सड़कों पर उड़ रही धूल के चलते लोग होने लगे परेशान अधिकारियों से कई बार लगा चुके हैं गुहार नहीं हो रही है सुनवाई | दिखाई दे रहा है यह नजारा राधेश्याम कॉलोनी का है जहां लगभग तो करोड रु...
Continue Reading

रेवाड़ी | पुलिस की जनजागरूकता मुहिम : डीएसपी संजीव बल्हारा ने नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक | सीसीटीवी लगाने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सुभाष पार्क में लोगों को संबोधित करते डीएसपी संजीव बल्हारा
सुभाष पार्क में लोगों को संबोधित करते डीएसपी संजीव बल्हारा
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाई जा रही विशेष जागरूकता मुहिम के तहत आज सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया...
Continue Reading
Advertisement

Trending