महेंद्रगढ़ | हकेवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन : डिकॉलोनियल अध्ययन पर गहन मंथन | 10 ऑफलाइन व 35 ऑनलाइन सत्र हुए आयोजित

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
हकेवि महेंद्रगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन
हकेवि महेंद्रगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के अंग्रेज़ी एवं विदेशी भाषा विभाग द्वारा स्पेन के यूनिवर्सिटी ऑफ अलकाला के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हो गया। ‘डिकॉलोनाइजिंग इंग्लिश लिटरेरी स्टडीज़- इंडिजिनस एपिस्टेमोलॉजीज़, काउंटर-नैरेटिव्स एंड नॉलेज फ्यूचर्स’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वानों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर समकालीन अकादमिक विमर्शों पर गहन चर्चा की।

समापन सत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. राजकुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सम्मेलन की संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. तनु गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, संकाय सदस्यों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सम्मेलन के दौरान हुए शैक्षणिक संवाद को अत्यंत सार्थक और महत्वपूर्ण बताया।

इसके बाद सम्मेलन की संयोजक डॉ. श्वेता नंदा ने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के अंतर्गत 10 ऑफलाइन और 35 ऑनलाइन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विषयों पर शोधार्थियों और विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. स्नेहसता द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. राज कुमार ने साहित्य और सांस्कृतिक अध्ययन में डिकॉलोनियल विमर्श की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ी साहित्य अध्ययन के इतिहास को समझे बिना डिकॉलोनाइजेशन की प्रक्रिया को पूरी तरह नहीं समझा जा सकता। उन्होंने बताया कि भारत में अंग्रेज़ी शिक्षा औपनिवेशिक प्रभाव का परिणाम रही है और प्रारंभिक भारतीय साहित्य पर इसका स्पष्ट प्रभाव देखा जा सकता है।

उन्होंने अलोक मुखर्जी की पुस्तक ‘द गिफ्ट ऑफ इंग्लिश’ का उल्लेख करते हुए यह प्रश्न उठाया कि अंग्रेज़ी शिक्षा का वास्तविक लाभ किन वर्गों तक पहुंचा। साथ ही उन्होंने अकादमिक जगत में स्वदेशी ज्ञान, स्थानीय कथाओं और बौद्धिक परंपराओं को प्रमुखता देने की आवश्यकता पर बल दिया।

हकेवि के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने अपने संबोधन में आयोजन समिति, संकाय सदस्यों और प्रतिभागियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की और उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट शोध प्रस्तुतियों के लिए ‘बेस्ट पेपर अवार्ड’ भी प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों की घोषणा डॉ. सुदीप कुमार द्वारा की गई।

समापन सत्र के अंत में डॉ. रीनू ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रकार सम्मेलन का समापन शैक्षणिक संवाद, शोध प्रस्तुतियों और विचारों के आदान-प्रदान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 73,97,600 रुपये की ठगी : खाताधारक गिरफ्तार | खाता में आये थे ठगी के 6.5 लाख रुपये

धर्मेंद्र यादव
|
शेयर मार्केट निवेश के नाम पर साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार खाताधारक आरोपी।
शेयर मार्केट निवेश के नाम पर साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार खाताधारक आरोपी।
फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 17 जून को सीतापुर, बिहार से खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलराम राठौर वासी गाँव सहसापुर जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस...
Continue Reading

फरीदाबाद | टेलीग्राम टास्क एवं क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर रुपये 43.12 लाख की साइबर ठगी : खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
टेलीग्राम टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
टेलीग्राम टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
फरीदाबाद | साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने टेलीग्राम टास्क एवं क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर रुपये 43.12 लाख की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान प्रशांत शर्मा, निवासी ग्राम उघनपुरा, जिला आगरा (उत्तर प्...
Continue Reading

फरीदाबाद | सूरजकुण्ड मेला में सुनामी झूला असेंबल करने वाला गिरफ्तार : घटनाक्रम में अब तक 6 गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
सूरजकुंड मेला झूला हादसे की जांच में गिरफ्तार आरोपी रईस अहमद।
सूरजकुंड मेला झूला हादसे की जांच में गिरफ्तार आरोपी रईस अहमद।
फरीदाबाद | पुलिस प्रवक्ता अनुसार 7 फरवरी को सुरजकुण्ड मेला में “सुनामी” झूला टूटने की दुर्घटना हुई थी। बचाव राहत कार्य के दौरान दुसरी तरफ से भी झूला टूट गया और आमजन को बचाते हुये निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गये तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending